विंटर कॉर्निवाल के साथ ही राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक होगा

विंटर कॉर्निवाल के साथ ही राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक होगा

राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियागिता में आईटीबीपी, सेना, सीआरपीएफ, उत्तराखंंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक शामिल है। जिसमें लगभग 200 खिलाड़ी शामिल होंगे। औली में पहली बार टेक्निकल कमेटी के निर्णय के बाद राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप दो अलग अलग स्कीइंग स्लोप पर आयोजित होगी। इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। खेलों के आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।

 

digital products downlaod

औली के मुख्य नंदा देवी स्लोप पर बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिसे देखते हुए चैंपियनशिप दो अलग-अलग स्लोप पर की जा रही है। विंटर कॉर्निवाल के साथ ही राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक होगा।

 

सोमवार को विंटर गेम्स फैडरेशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि औली में विंटर कॉनिवाल के साथ ही राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। विंटर कॉर्निवाल का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से आयोजित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता विंटर गेम्स फैडरेशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित की जाएगी।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *