प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया

प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया

प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। गर्मियों में सभी स्कूल सुबह पौने आठ बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। हालांकि सर्दियों में स्कूल आठ बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे और छुट्टी 3.10 बजे होगी।

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह पौने आठ बजे से आठ बजकर पांच मिनट तक होगी। इसके बाद पहला वादन 8.05 से 8.45 तक चलेगा। छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। जबकि सर्दियों में सुबह 8.50 बजे से 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। जबकि छुट्टी 3.10 बजे होगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। शासनादेश की अन्य शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

digital products downlaod

हालांकि शिक्षक ही इस बदलाव को सही नहीं बता रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल के अनुसार गर्मियों में स्कूलों के समय में एक घंटा पांच मिनट की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो मैदानी जिलों के लिए ठीक नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आते हैं। बच्चों के लिहाज से समय सारणी में बदलाव ठीक नहीं है।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *