दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग की सीलिंग के अंदर अचानक आग लग गई

दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग की सीलिंग के अंदर अचानक आग लग गई

महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में मरीजों का पंजीकरण हो रहा था। इस दाैरान सीलिंग के एक हिस्से से अंदर की तरफ आग लगी देख वहां अफरा तफरी मच गई।

शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताई जा रही है। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अफरातफरी के बीच करीब 15 मिनट में आग को काबू किया गया। इससे पहले भी अस्पताल में आग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

digital products downlaod

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे ओपीडी की पहली मंजिल पर रोज की तरह महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के मरीज का पंजीकरण हो रहा था। इस दाैरान काउंटर के अंदर बैठे कर्मचारियों को ऊपर सीलिंग के अंदर शॉर्ट सर्किट का अंदेशा हुआ। उन्होंने सीलिंग के एक हिस्से से अंदर की तरफ देखा तो आग की लपटें उठ रहीं थी। कर्मचारियों ने आनन-फानन में फायर फाइटर्स और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी।

साथ ही अस्पताल के आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। फिर बड़ी संख्या में फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझ-बूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जहां पर आग लगी वहां सीलिंग के अंदर एसी के कंडेनसेशन से पानी का रिसाव हो रहा था जो कि आग की वजह बनी।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *