‘रीढ़ की हड्डी में दिक्कत के बावजूद 20 घंटे काम करते हैं शाहरुख खान’, 71 साल के एक्टर ने किया खुलासा

‘रीढ़ की हड्डी में दिक्कत के बावजूद 20 घंटे काम करते हैं शाहरुख खान’, 71 साल के एक्टर ने किया खुलासा

Govind Namdev Working With Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारों को अक्सर आपने शाहरुख खान के हार्ड वर्क के बारे में बात करते हुए सुना होगा. इसी बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव ने शाहरुख के साथ अपने काम के अनुभव को शेयर किया. उन्होंने SRK के साथ साल 2000 में आई फिल्म ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ में काम किया था.

’20 घंटे काम करते हैं शाहरुख खान’
हाल ही में गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के बारे में बात की और कहा कि वो दिन के 20 घंटे काम करते हैं और तीन से चार घंटे सोते हैं. शाहरुख अपनी फिल्म की शूटिंग के बीच अपने बाकी कमिटमेंट्स को भी पूरा करते हैं.

‘3-4 घंटे सोते हैं शाहरुख खान’
एक्टर गोविंद ने बताया कि ‘इंडस्ट्री में एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है और 3-4 घंटे सोता है. इसी बीच एक्सरसाइज और उद्घाटन भी करता है. इतना ही नहीं इसी दौरान शाहरुख डायलॉग भी याद करते हैं, कहीं परफॉर्म करना है तो वहां भी जाना है. ये सब जानकर मैं हैरान रह गया कि ये कैसा आदमी है. उन्हें फिजिकल समस्या भी है, खासकर उन्हें रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

‘इंडस्ट्री में अक्षय कुमार जैसा कोई नहीं’
इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने एक्टर अक्षय कुमार के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि ‘अक्षय कुमार भी अच्छे इंसान हैं और मुझे लगता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा अनुशासित एक्टर हैं.’ गोविंद ने आगे कहा कि ‘उन्हें नहीं लगता कि इंडस्ट्री में अक्षय से ज्यादा कोई और अनुशासित एक्टर है. अक्षय हमेशा बेहद खुश रहते हैं और जोक्स करते रहते हैं. बहुत से सितारे एटीट्यूड में रहते हैं, लेकिन उनमें बिल्कुल नहीं है.’

‘किंग’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार 
बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुद अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो सिर्फ 3-4 घंटे ही सोते हैं. SRK इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं. यह फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. ‘किंग’ में शाहरुख खान और उनकी लाडली बेटी सुहाना के साथ अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *