आलीशान घर के मलिक बने अरबाज खान, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा इतने करोड़ का फ्लैट

आलीशान घर के मलिक बने अरबाज खान, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा इतने करोड़ का फ्लैट

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी में 2.78 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है. बताया जा रहा है कि अरबाज ने एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में यह घर खरीदा है, जिसकी कीमत आने वाले वक्त में आसमान छूती नजर आ सकती है. खान परिवार बीते कुछ सालों में रियल स्टेट में निवेश करता नजर आ रहा हैं. ऐसे में अब मुंबई में उनकी कुल संपत्ति और अधिक हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट मल्टीस्टार बिल्डर्स एलएलपी से 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से भी ज्यादा कीमत पर लिया गया है.

अरबाज खान ने खरीदा नया आशियाना 

RIRA के अनुसार, इस घर का कुल साइज 1,243 स्क्वायर फीट है और यह जोगेश्वरी के लिंक रोड पर स्थित आगामी आवासीय परियोजना, ऑटोग्राफ रेजिडेंसी की 27वीं मंजिल पर स्थित है. अपार्टमेंट के अलावा, इस डील में दो डेडिकेटेड पार्किंग भी हैं, जिससे इस प्रॉपर्टी की वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो ये डील 17 फरवरी 2026 को लॉक की गई. इस प्रॉपर्टी को खरीदे जाने के लिए 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 16 लाख रुपये से ज्यादा की स्टैंप फीस चुकाई गई.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली फिल्म…जिसका तुर्किये में बना रीमेक, अमिताभ बच्चन ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था किस; मिले थे 57 अवॉर्ड

कब तक मिल जाएगी डिलीवरी?

फिलहाल, बिल्डिंग में अभी कंस्ट्रक्शन चल रहा है और अपार्टमेंट का कब्जा दिसंबर 2030 तक मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अरबाज खान अब फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आते, लेकिन वह बिहाइंड द कैमरा काम करते रहते हैं. इसके अलावा रियल स्टेट और बाकी अन्य बिजनेस में भी उनका दखल जारी है. हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, उर्दू और मलयालम सिनेमा में भी अरबाज खान एक्टिव हैं. बीते कुछ सालों में अरबाज खान ने प्रोडक्शन फील्ड में अपनी अलग धाक जमाई है. अरबाज खान प्रोडक्शन के अलावा कई रियलिटी शोज और चैट शोज में होस्टिंग भी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 44 साल का हैंडसम हंक…जिसने अपने करियर में की सिर्फ 5 फिल्में, 3 शादी और 2 तलाक से खूब बटोरी सुर्खियां; 200 करोड़ है नेटवर्थ

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *