मौत के 1 दिन बाद वायरल हुआ एक्टर का फाइनल इंटरव्यू, 50 मिनट के एपिसोड में खोल दिए राज, बोले- ‘ये मेरे शरीर…’

मौत के 1 दिन बाद वायरल हुआ एक्टर का फाइनल इंटरव्यू, 50 मिनट के एपिसोड में खोल दिए राज, बोले- ‘ये मेरे शरीर…’

एक्टर एरिक डेन हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं वो पॉपुलर सीरीज ‘ग्रेज एनाटॉमी’ और ‘यूफोरिया’ में अपनी भूमिका के लिए दुनियाभर में फेमस हुए थे. एरिक डेन का गुरुवार, 19 फरवरी को 53 की उम्र में निधन हो गया. वो काफी लंबे समय से एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, जो कि लू गेहरिग के नाम से भी जानी जाती है. एरिक ने एक साल पहले ही अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था और तब से वो अपने फैंस और लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे थे. वहीं एरिक के निधन के बाद उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो ‘Famous Last Words Featuring Eric Dane’s Final Interview’ पर स्ट्रीम किया जा रहा है. 

एरिक रिवील की अपनी लाइफ स्टोरी 
नेटफ्लिक्स के शो ‘Famous Last Words’ ने हाल ही में एक नया एपिसोड जारी किया है, जिसमें एक्टर एरिक डेन का लास्ट इंटरव्यू शामिल है. इस इंटरव्यू के दौरान एरिक ने दिल की बातों को खोलते हुए अपनी लाइफ, कल्चर, फैमिली के साथ रिलेशनशिप्स, सुसाइड से अपने फादर को खो देने के शॉक और अपनी पत्नी रेबेका से सेपरेशन के बारे में बताया है. 

एरिक ने बेटियों से सीखे 4 सबक
‘ग्रेज एनाटॉमी’ एक्टर ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी ALS बीमारी के चलते पूरी लाइफ फ्लेक्सिबिली और सॉलिडिटी से गोल को पाने की क्वालिटी से फाइट की है. एरिक ने इमोशनल होते हुए आगे अपनी बेटियों द्वारा सीखे गए चार सबक का भी जिक्र किया है. जिसमें अपने सपनों के लिए सच में लड़ाई लड़ने, आज में जीने और बीते कल में उलझे ना रहने के बारे में बताया है.

50 मिनट में बताई अपनी लाइफ जर्नी
एरिक ने आगे बताया कि वो अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि वो ALS की बीमारी से जूझ रहे हैं. एक्टर ने कहा, ‘ये मेरे शरीर को कमजोर कर सकता है, लेकिन ये मेरी आत्मा को तोड़ नहीं सकता.’ नेटफ्लिक्स के इस 50 मिनट के एपिसोड में लोगों को एक ऐसे शख्स की स्टोरी देखने को मिल रही है, जो ब्रेव, काइंड, सेंसिटिव और फनी था. आपको बता दे इस एपिसोड को 20 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *