)
Dhurandhar 26/11 Scene: रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन की फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म ने पूरी दुनिया में 1300 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. इस फिल्म ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी थी, जो अभी भी जहन में ताजा हैं.
इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिन्होंने लोगों को अंदर तक झकझोक दिया था. सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि खुद कलाकार भी उस सीन को शूट करने के बाद अंदर तक हिल गए थे. फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की रात को दोबारा पर्दे पर उतारा गया. उस रात की असली ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी फिल्म में शामिल किया गया, जिसने थिएटर में बैठे दर्शकों को झकझोर दिया. अपने हालिया इंटरव्यू में आर माधवन ने बताया कि इस सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया.
26/11 सीन पर फूट-फूटकर रोए अक्षय-अर्जुन
उन्होंने इस सीन की शूटिंग दौरान अपना इमोशनल एक्सपीरियंस शेयर किया. माधवन ने बताया कि अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने फिल्म में पाकिस्तानी किरदार निभाए थे. एक सीन में उनके किरदार हमले का जश्न मनाते नजर आते हैं. शूटिंग के दौरान वे सिर्फ अपने रोल निभा रहे थे, लेकिन सीन खत्म होते ही दोनों खुद को संभाल नहीं पाए. माहौल इतना भारी हो गया था कि वे फूट-फूटकर रो पड़े. उस पल ने पूरी टीम को अंदर तक हिला दिया था.
अब फैंस को ‘धुरंधर 2’ का है इंतजार
माधवन ने कहा, ‘उस सीन के बाद वे पूरी तरह टूट गए थे. वे बेकाबू होकर रोने लगे. ये उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी. उन्होंने ऐसे दौर को करीब से देखा है. असली घटनाओं की यादें ताजा हो गईं’. उन्होंने माना कि उसी समय उन्हें एहसास हुआ कि ये फिल्म साधारण नहीं, बल्कि बेहद खास है और दिल से बनाई गई है. अब टीम ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की रिलीज का इंतजार कर रही है. इस स्पाई थ्रिलर से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.
‘टॉक्सिक’ से टकराएगी ‘धुरंधर 2’
कहानी रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मझारी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक अंडरकवर भारतीय एजेंट है. रहमान डकैत की मौत के बाद वे लयारी का किंग बन जाता है. इस बार फिल्म में ‘बड़े साब’ की असली पहचान भी सामने आएगी. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी आएगी. इसका मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा. 2026 की इन दोनों बड़ी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




