‘धुरंधर 2’में ‘ल्यारी किंग’ बन धमाका करेंगे रणवीर सिंह, क्या तोड़ देंगे 1354 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’में ‘ल्यारी किंग’ बन धमाका करेंगे रणवीर सिंह, क्या तोड़ देंगे 1354 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ का जब से ट्रेलर आउट हुआ है उसने लोगों के बीच तूफान ला दिया है. पहले पार्ट की आंधी के बाद दूसरे पार्ट के ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा पॉवरफुल नजर आएंगे. फिल्म के दूसरे पार्ट के ट्रेलर को देखने के बाद अगर इंडस्ट्री में चल रही शुरुआती चर्चाओं पर यकीन करें, तो इतिहास इस बार और भी बड़े पैमाने पर दोहराया जाने वाला है.

‘ल्यारी किंग’ बनेंगे रणवीर

‘धुरंधर 2′ के ट्रेलर को लेकर लोगों की राय भी काफी ज्यादा तगड़ी है. लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह बेशक ट्रेलर की सबसे बड़ी झलक हैं. ‘ल्यारी किंग’ के रूप में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और शारीरिक बदलाव की खूब तारीफ हो रही है. वे एक ऐसी गंभीरता और प्रभाव लेकर आते हैं,जो इस सीक्वल को नए स्तर पर पहुंचा देगा.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस

ट्रेलर में जो झलकियां दिखाई गई हैं उससे साफ है कि रणवीर रहमान डकैत का खात्मा करने के बाद ल्यारी के नए किंग बनकर राज करेंगे. पहले पार्ट में रणवीर ने सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं दी थी, बल्कि रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम किया और नई पीढ़ी के लिए मास एंटरटेनमेंट की परिभाषा बदल दी. उनकी एक्टिंग को उनके करियर के बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक बताया गया.

तीन नहीं, 15 बच्चों के बाप हैं राजपाल यादव, ये शख्स संभाल रहा इन सबकी जिम्मेदारी

19 मार्च को मचेगा कोहराम

ऐसे में दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. पहली फिल्म ने जहां उनकी बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल की तो वहीं इस ब्लॉकबस्टर ने उनके करियर को मजबूती दी. तो सीक्वल उसे स्थायी रूप से मजबूत करने के लिए तैयार दिख रहा है. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रणवीर की गंभीरता और परिपक्व एक्टिंग न सिर्फ उम्मीदों पर खरा उतरेगा, बल्कि उन्हें कहीं आगे तक ले जाएगा. पहले पार्ट ने 1354 करोड़ का कलेक्शन किया था. आपको बता दें, ‘धुरंधर 2’ थिएटर में 19 मार्च को रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट में छोटे से रोल में यामी गौतम भी नजर आएंगी. इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *