)
Navya Naveli Nanda: भले ही नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन की नातिन और मामा-मामी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, लेकिन इन सब के बावजूद भी नव्या ने अपना एक अलग करियर चुना. नव्या एक बिजनेसवुमन और सोशल एक्टिविस्ट हैं. नव्या से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी चीज का प्रेशर मिला कि फिल्मों में ही काम करना है.
‘परिवार हमेशा लीगेसी से ज्यादा…’
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए हाल ही में वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बताया कि उनके परिवार ने हमेशा लीगेसी से ज्यादा उनकी च्वाइस पर ध्यान दिया है और उन्हें सपोर्ट किया है. नव्या बोलीं कि मेरा ऊपर कभी कोई प्रेशर नहीं था और मुझे लगता है कि मेरा परिवार हमेशा से सपोर्टिव रहा है. सबकी अपनी इंडीपेंडेंट च्वाइस थी, खासकर जब करियर की बात आई.
‘पहले से फिल्म सेट्स से अलग था इंटरेस्ट’
नव्या नंदा ने आगे बताया कि उनसे कभी यह एक्सपेक्टेशन नहीं रखी गई कि वह अपने नाना-नानी या मामा-मामी के जैसे ही सिनेमैटिक ट्रेडिशन को आगे लेकर जाएं. उन्होंने बताया कि उनका करियर इंटरेस्ट पहले से फिल्म सेट्स से अलग था. उन्होंने घर में अपना ज्यादातर बिजनेस वाला माहौल देखा है. अपने पिता निखिल नंदा को देखते हुए वह काफी ज्यादा इंस्पायर हुई है.
‘मैंन कम उम्र में डिसाइड किया…’
नव्या नंदा ने आगे बताया कि ‘मैने हमेशा पापा को काम करते देखा है और मेरी दादी, बुआ, मां ने भी अपना बिजनेस किया है. उन्होंने कम उम्र में ही डिसाइड कर लिया था कि वह बिजनेस करेंगी.’ बता दें कि नव्या नवेली नंदा फिलहाल आईआईएम अहमदाबाद में 2 साल के ब्लेन्डेड पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम कर रही हैं जो साल 2026 बैच की स्टूडेंट हैं. नव्या भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अक्सर बॉलीवुड की पार्टीज या इवेंट्स में नजर आती रहती हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




