नहीं हुई सलीम खान की सर्जरी…ब्रेन हैमरेज के बाद कैसी है हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

नहीं हुई सलीम खान की सर्जरी…ब्रेन हैमरेज के बाद कैसी है हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. वह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. इस कड़ी में डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है.  डॉक्टरों के अनुसार, सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था, लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. उम्र ज्यादा होने की वजह से उनकी रिकवरी थोड़ी धीमी है, लेकिन हालत में लगातार सुधार देखा जा रहा है.

सलीम खान की नहीं हुई सर्जरी

लीलावती अस्पताल में उनका इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था. ऐसे मामलों में आमतौर पर सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती. उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) की प्रक्रिया की गई है. यह एक ऐसी जांच प्रक्रिया है जिससे दिमाग की नसों की स्थिति को समझा जाता है और रक्त प्रवाह संबंधी समस्या का पता लगाया जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

ये भी पढ़ें: 6 मिनट 29 सेकेंड का वो एवरग्रीन गाना…जिसे सुनते ही याद आएगा पहला प्यार, 55 साल बाद भी जुबान पर चढ़ा; बार-बार सुनते हैं लोग

डॉक्टर जलील पारकर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है. सेहत को ध्यान में रखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने और आईसीयू से बाहर शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा. उनका ब्लड प्रेशर भी काफी हाई पाया गया था. अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं.

सलीम खान को क्यों कराया गया था एडमिट?

जानकारी के मुताबिक, सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जांच में हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा.

ये भी पढ़ें: ‘आप हमेशा याद आएंगे’, ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन से टूटीं कियारा आडवाणी; फैमिली फोटो संग शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही परिवार के सदस्य और करीबी लोग अस्पताल पहुंचे. बेटे सलमान खान और अरबाज खान, बहू शूरा खान, बेटियां अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, दोनों पत्‍न‍ियां सलमा और हेलेन, जावेद अख्‍तर, जीशान सिद्दीकी, और कई अन्य हस्तियां लीलावती पहुंचे थे. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *