)
Salman Khan Bigg Boss 20 Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हर साल काफी सुर्खियों में रहता है. हर सीजन में नए-नए कंटेस्टेंट देखने को मिलते है. शो में जबरदस्त चैलेंज एंटरटेनमेंट लेवल को और बढ़ा देते हैं. बीते सीजन बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की थी. गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये कैश प्राइज मनी मिली थी और शो की रनर-अप फरहाना भट्ट रही थीं.
इस सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार
अब फैंस को बेसब्री से सलमान खान के फेमस शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार हैं और इसके लिए नए कंटेस्टेंट की चर्चाएं काफी तेजी से हो रही है. इस बीच टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा का नाम भी इस शो में शामिल होने की खबर आ रही हैं. बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट में से एक रिद्धिमा भी हो सकती हैं. इसका हिंट उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दिया.
‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगी रिद्धिमा?
दरअसल, 17 फरवरी को रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन होस्ट किया. इस सेशन में एक होस्ट ने पूछा ‘बिग बॉस में कब आओगे आप?’ इस फैन का जवाब देते हुए कहा ‘ऑन द वे हूं.’ और इसके साथ एक्ट्रेस ने स्माइलिंग वाला इमोजी भी शेयर किया. हालांकि उन्होंने इसे कन्फर्म या डिनाई नहीं किया. लेकिन एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने फैंस एक बड़ा हिंट जरूर दे दिया.
इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में ‘आर्टिस्ट, एक्टर, मॉडल’ लिख रखा है और हसीना के इंस्टाग्राम पर करीब 130K फॉलोअर्स हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपने सिजलिंग फोटोशूट शेयर करती रहती हैं. रिद्धिमा ने मेघा बरसेंगे शो में नील भट्ट और नेहा राणा के साथ काम किया था. इसके अलावा हसीना रंग रसिया में भी नजर आई थीं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




