)
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को लेक बड़ी खबर सामने आ रही है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव के लिए तिहाड़ जेल से रिहाई का वारंट जारी कर दिया है. तिहाड़ जेल में 12 रातें बीताने के बाद एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं.
तिहाड़ में काटी 12 रातें
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को कुछ समय के लिए राहत दी है. 12 रातें तिहाड़ जेल में काटने के बाद एक्टर अब अपने परिवार से मिलेंगे. मुश्किल दिनों में एक्टर की पत्नी राधा यादव और उनके भाई साथ खड़े रहे थे. बॉलीवुड के भी कई नामी सितारों का साथ राजपाल यादव को मिला था. बता दें कि कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव के लिए तिहाड़ जेल से रिहाई का वारंट जारी किया है.
‘मुझे बॉलीवुड में 30 साल होने वाले’
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव मीडिया से बात की. एक्टर ने कहा कि कोई लीगल जानकारी हो तो वो आप हमारे वकील भास्कर से ले सकते हैं. बाकी में बस यही कहना चाहूंगा कि मुझे बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे. पूरे देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैं करीब 250 फिल्में कर पाया हूं. पूरा बॉलीवुड मेरे साथ खड़ा है. हिंदी सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा और नौजवान सब मेरे साथ थे और साथ है.
WATCH | Delhi: Actor Rajpal Yadav from Tihar Jail after he was granted interim bail in a cheque bounce case by the High Court
He says, “I will complete 30 years in Bollywood in Mumbai in 2027. People from all over the country, children, old and young, are with me… The way the… twitter.com/Zg1sYtzB0q
ANI (ANI) February 17, 2026
एक्टर राजपाल यादव ने आगे बताया कि ‘बीते 10 सालों में माननीय हाई कोर्ट ने जो भी आदेश दिए है वो सब मैंने माने है और आगे भी जहां-जहां वो कहेंगे मैं हाजिर होने के लिए बिल्कुल तैयार हूं. सबके साथ मेरा एंटरटेनमेंट का रिश्ता है. जिस तरह से बॉलीवुड इंडस्ट्री मेरे साथ खड़ी है, मैं सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं. धन्यवाद हाई कोर्ट, आपने मुझे सुना और मुझे मौका दिया. ‘
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




