Tu Yaa Main Box Office: रिलीज के चौथे दिन पाई-पाई को तरसी अनिल कपूर की भतीजी की फिल्म, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल

Tu Yaa Main Box Office: रिलीज के चौथे दिन पाई-पाई को तरसी अनिल कपूर की भतीजी की फिल्म, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर की हाल ही में फिल्म तू या मैं ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है, जिसमें वो एक्टर आदर्श गौरव के साथ नजर आ रही है. फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के बाद शनाया कपूर की ये सर्वाइवल थ्रिलर पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाते नहीं दिखाई पड़ रही है. ऐसा लग रहा है फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में फेल हो गई है. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म तू या मैं सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था. वहीं इस फिल्म को लेकर ये माना जा रहा था कि इसकी कहानी ऑडियंस का दिल जीत लेगी. लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर पाई-पाई की कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है. 

सैकनिल्क रिपोर्ट
बॉक्स ऑफिस का हाल दिखाने वाली रिपोर्ट, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म तू या मैं ने सोमवार 16, फरवरी को महज 35 लाख का कलेक्शन किया है, जो कि काफी बुरा है. निर्देशक बिजॉय नांबियार द्वारा बनाई गई इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है. वहीं बिजॉय की दूसरी फिल्में, जैसे ‘डेविड’, ‘शैतान’ और ‘सोलो’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. 

आइए डालते हैं बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के ग्राफ पर नजर.
फर्स्ट डे- 60 लाख
सेकंड डे- 1.45 करोड़
थर्ड डे- 80 लाख
फोर्थ डे- 35 लाख
टोटल कलेक्शन- 3.2 करोड़

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

‘ओ रोमियो’ का पड़ा असर
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की इस फिल्म के पिटने की वजह शाहिद कपूर की मूवी ‘ओ रोमियो’ भी है. दोनों फिल्मों के क्लैश का असर ‘तू या मैं’ पर साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है. ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के चौथे दिन तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. तो वहीं फिल्म ‘तू या मैं’ ने अब तक सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन ही किया है. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *