मुश्किलों में फंसी 1300 करोड़ी ‘धुरंधर’ की सीक्वल! अब कभी मुंबई में शूट नहीं कर पाएंगे आदित्य धर, BMC ने की बड़ी कार्रवाई

मुश्किलों में फंसी 1300 करोड़ी ‘धुरंधर’ की सीक्वल! अब कभी मुंबई में शूट नहीं कर पाएंगे आदित्य धर, BMC ने की बड़ी कार्रवाई

Dhurandhar 2 Faces Trouble: मुंबई नगर निगम यानी BMC ने फिल्ममेकर आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. आरोप है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) की शूटिंग के दौरान कई बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया. अब निगम ने ऑफर दिया है कि इस बैनर को मुंबई में आगे शूटिंग की परमिशन न दी जाए. अगर ये फैसला मंजूर हो जाता है तो फिल्म की मौजूदा और आने वाली शूटिंग पर सीधा असर पड़ेगा.

BMC के अधिकारियों के मुताबिक साउथ मुंबई के A वार्ड में हाल ही में हुई शूटिंग के दौरान पुलिस और नागरिक नियमों की अनदेखी की गई. डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन 1) ने B62 स्टूडियोज के साथ कोमल पोखरियाल और नासिर खान को भी ब्लैकलिस्ट करने के ऑफर को मंजूरी दे दी है. मंजूरी मिलने के बाद ये तीनों महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर शूटिंग परमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.

बड़ी मुसीबत में फंसी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

एक अधिकारी ने एक बड़े मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया, ‘जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं और अब तीनों आवेदक पोर्टल के जरिए शूट की इजाजत नहीं ले सकेंगे. मंगलवार को इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और इसकी कॉपी महाराष्ट्र फिल्म सेल और BMC के बिजनेस सेल को भी भेजी जाएगी’. निगम ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने और पहले जमा 25 हजार रुपये की राशि जब्त करने का भी ऑफर रखा है. मामले की शुरुआत 30 जनवरी को हुई थी.

digital products downlaod

‘मेरे साथ कोई प्रोड्सूर नहीं बनाएगा 100 करोड़ की फिल्म…’ 477 करोड़ी फिल्म देने वाली मोना सिंह ने क्यों कही ये बात? खोली इंडस्ट्री की पोल

शूटिंग के दौरान किया गया शर्तों का उल्लंघन

जब B62 स्टूडियोज को मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरीमन स्ट्रीट के बीच शूटिंग की परमिशन मिली थी. लेकिन 7 और 8 फरवरी को शूट के दौरान पुलिस की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगा. अधिकारियों का कहना है, ‘क्रैकर्स और ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल पूरी तरह मना था, फिर भी नियम तोड़े गए’. इसके बाद जमा राशि जब्त कर चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद कोमल पोखरियाल के नाम से 13 और 14 फरवरी के लिए नई अर्जी दी गई.

आग पकड़ने वाली चीजों का हुआ इस्तेमाल

पहले इसे रद्द कर दिया गया, फिर 14 फरवरी की देर रात 12.30 बजे से 4 बजे तक शूट की संशोधित परमिशन मांगी गई. शर्त रखी गई कि आग पकड़ने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं होगा और हेरिटेज इलाके में कुछ समय के लिए बनाए जाने वाले सेट के लिए जरूरी NOC ली जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक 14 फरवरी की रात करीब 12.45 बजे शिकायत मिली कि शूट के दौरान जलती मशालों का इस्तेमाल हो रहा है, जिसके बाद ये बड़ा कदम उठाया गया.

मार्च में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

वहीं, इस मामले के बारे में पूरी बात बताते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच जलती मशालें जब्त की गईं. बाद में ये सुनिश्चित किया गया कि सुबह 4 बजे तक कोई आग पकड़ने वाली चीजें इस्तेमाल न हो’. दूसरी घटना के बाद प्रोडक्शन टीम ने भरोसा दिया कि आग से जुड़े सीन अब VFX के जरिए तैयार किए जाएंगे. बता दें, ये फिल्म इसी साल 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसका मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से होगी.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *