)
Sapna Chaudhary Eliminated: फेमस रियलिटी शो ‘द 50’ को इन दिनों दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो में आए दिन रोमांच देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे फिनाले की घड़ी पास आ रही है, वैसे ही शो में दांव-पेच और लड़ाइयां काफी तीखी होती जा रही हैं. इसी बीच एक ऐसी खबर आई, जिसने फैंस के होश ही उड़ा दिए. ‘द 50’ शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट सपना चौधरी अचानक शो से बाहर हो गई.
सपना को टास्क में लगी गंभीर चोट
हाल ही में एक आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक मुश्किल टास्क के दौरान सपना चौधरी को गंभीर चोट लग गई. टास्क करते वक्त सपना के पैर में फ्रैक्चर आ गया. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखने हुए उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है. जिसके चलते अभी तो सपना का इलाज चल रहा है और उन्हें ठीक होने में थोड़ा वक्त लग सकता है. ऐसे में घायल पैर के साथ शो में बने रहना नामुमकिन है.
इस सीजन की सबसे बेस्ट कंटेस्टेंट में से एक सपना
सपना चौधरी इस सीजन की सबसे बेस्ट कंटेस्टेंट रही हैं. उन्होंने न केवल टास्क में अपनी पूरी ताकत डाली, बल्कि अपनी बेबाकी से भी हर किसी के पसीने छुड़ाए हैं. इस शो में सबसे बड़ा धमाका तब हुआ था जब सपना और दिव्या अग्रवाल के बीच जबरदस्त तीखी बहस देखने को मिली थी. दोनों के बीच ये भिड़ंत काफी ज्यादा बढ़ गई थी और दोनों एक-दूसरे पर धोखाधड़ी और एलायंस जैसे गंभीर आरोप लगा रहे थे. इस झगड़े ने पूरा घर को 2 गुटों में बांट दिया था.
बता दें कि सपना चौधरी का ऐसे बाहर होना उनके फैंस के लिए काफी दुख भरी खबर है. सपना को इस शो के टॉप 2 या विनर के तौर पर फैंस देख रहे थे. उनकी बिना घर के अंदर का समीकरण बिल्कुल बदल गया है. रियलिटी शो की दुनिया में कहा जाता है कि यहां कुछ भी निश्चित नहीं होता. हालांकि दर्शकों के लिए अब ये देखना काफी दिलचस्प है कि इस शो की ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




