)
Badshah At NBA: रैपर बादशाह ने कुछ समय से लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए थे और अपने कॉन्टर्स को लेकर बिजी चल रहे थे. मगर इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज के साथ एक वीडियो शेयर कर दिया, जो कि मिनटों में वायरल हो गया. इस वीडियो में रैपर माइक छोड़कर बास्केटबॉल को अपने हाथ में लिए और दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में से एक में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल बादशाह ने हाल ही में कैलिफोर्निया में होस्ट हुए NBA ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम में हिस्सा लिया, जिससे वो भारत के पहले ऐसे रैपर बन गए हैं, जिन्हें इस कोर्ट में खेलने का मौका मिला.
फैंस ने जमकर दी रैपर की तारीफ
बादशाह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन फोटो और वीडियो को देखकर उनके लाखों फैंस इंटरनेट पर इस पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रैपर के ड्रिबलिंग, पासिंग और शॉट्स के क्लिप देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं. वहीं बादशाह के एक फैन पेज ने मैच का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने चार्ट-टियरिंग म्यूजिक करियर के लिए इंटरनेशल प्लेटफॉर्म पर फेमस इंडियन सुपरस्टार ने बास्केटबॉल कोर्ट पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, जिससे स्पोर्ट्स लवर और इंटरनेशनल ऑडियंस दोनों का का ध्यान सिर्फ उनपर ही बना हुआ है. इस वायरल वीडियो पर लोग बादशाह की तारीफ कर पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं.
फोटो शेयर कर इमोशनल हुए बादशाह
रैपर ने गेम नाइट के दिन ही सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भाई लोगों, शायद सबसे शानदार टाइम स्पेंड कर रहा हूं. हमेशा से अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार एनबीए बास्केटबॉल कोर्ट को लाइव देखना चाहता था.’ बादशाह ने आगे लिखा, ‘जब आखिरकार ऐसा हुआ, तो आयरनी देखिए, मैंने कोर्ट देखा तक नहीं, मैं सीधे खेलने के लिए उस पर चला गया! ऑडियंस के रूप में नहीं. स्टैंड से नहीं. एक प्लेयर के रूप में. एक बच्चे के सपनों की ताकत. कुछ बेहतरीन लोगों से मिला. सीखने के लिए बहुत कुछ है, मोटिवेशन की कोई कमी नहीं है. धन्यवाद, भगवान.’
NBA इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं रणवीर सिंह
बादशाह इस गेम में एक्टर एंथनी एंडरसन द्वारा ट्रैन की गई टीम एंथनी एंडरसन का पार्ट थे. उनके टीम मेंबर में सिमु लियू, कोडी जोन्स, आंद्रे डी ग्रास, टेलर फ्रैंकी पॉल, मैट इशिया, जेसन विलियम्स, निकोलस वैनस्टीनबर्ग, मस्टर्ड, एड्रियन नुनेज और कीनन एलन शामिल थे. आपको बता दें कि रैपर बादशाह से पहले बॉलीवुड की एक और हस्ती इस गेम का हिस्सा रह चुके हैं. दरअसल पिछले साल अक्टूबर में, रणवीर सिंह ने एड्रियन ब्रॉडी और क्रिकेटर राशिद खान के साथ NBA अबू धाबी गेम्स 2025 में हिस्सा लिया था. रणवीर साल 2012 से NBA इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं, उससे पहले उन्होंने साल 2022 और 2023 में इन गेम्स में खेला था.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




