Rajpal Yadav Case Bail Update : दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, एक्टर की जमानत पर टिकीं फैंस की नजरें, भतीजी की शादी में शामिल होने की उम्मीद

Rajpal Yadav Case Bail Update : दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, एक्टर की जमानत पर टिकीं फैंस की नजरें, भतीजी की शादी में शामिल होने की उम्मीद

Rajpal Yadav Case Bail Update : एक्टर राजपाल यादव राजपाल यादव चेक बाउंस केस के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. एक्टर ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई गुरुवार को हुई थी. उनकी जमानत याचिका की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार, 12 फरवरी को हुई. जिसमें कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया था. वहीं राजपाल ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की थी, जो कि 19 फरवरी को उनके शहर शाहजहांपुर में होने वाली है. एक्टर की जमानत की अपील पर अगली तारीख आज यानी 16 फरवरी, सोमवार को रखी गई है, जिसके चलते उनके घरवालों के साथ-साथ हजारों फैंस की नजरें सुनवाई पर टिकी हैं. 

क्या था पूरा मामला?
एक्टर राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था. उन्होंने ये लोन मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की मदद से लिया था. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई, जिससे लोन चुकाने में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए. चेक बाउंस होने के बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हो गया. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल को कई अवसर दिए, लेकिन लोन चुकाने में देरी के चलते अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया था.

मदद को आगे आई फिल्म इंडस्ट्री
राजपाल यादव द्वारा सरेंडर करने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री एकजुट होकर उनका साथ दे रही है, जिसमें कई स्टार्स ने लोन चुकाने के लिए उन्हें आर्थिक मदद दी है. एक्टर की मदद करने वालों में सलमान खान के साथ-साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई स्टार्स बड़े स्टार्स का नाम शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने बढ़ाई फीस
राजपाल यादव के साथ मालामाल वीकली, भागम भाग और चुप चुपके जैसी कॉमेडी फिल्में बनाने वाले फिल्मकार प्रियदर्शन ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में चार्ज से ज्यादा फीस बढ़ाने का वादा किया है. प्रियदर्शन ने मदद का वादा करते हुए कहा कि ‘अगर जरूरत पड़ेगी तो वो हर फिल्म में उन्हें रोल देंगे, बेचारे ने कम पढ़े-लिखे होने की वजह से इतनी बड़ी गलती कर दी.’ अब देखना ये होगा कि आज कि सुनवाई में राजपाल यादव को जमानत मिल पाएगी या नहीं. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *