)
Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने अब तक के करियर में कई ऐसी हिट फिल्में दी है, जिनके किरदार आज भी लोगों को याद हैं. अनिल कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी 25 साल पुरानी फिल्म ‘नायक: द रियल हीरो’ को लेकर बड़ा खुलासा किया. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में अनिल कपूर ने शिवाजी राव का किरदार निभाया था, जिसका काम न्यूज चैनल में कैमरामैन का होता है. एक दिन वो मुख्यमंत्री बन जाता है और भ्रष्टाचार का निपटारा करके अमरीश पुरी के किरदार की जमकर खटिया खड़ी कर देता हैं.
फिल्मों की जान हुआ करते थे एक्टर
अनिल कपूर भले ही आज फिल्मों में कम नजर आते है, लेकिन 90 के दशक में वह फिल्मों की जान हुआ करते थे. मेकर्स उन्हें हिट की गारंटी मानने लगे थे. साल 2001 में आई फिल्म ‘नायक’ से तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया था. इस फिल्म को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. अनिल कपूर ने खुलासा किया कि इस फिल्म के बाद उन्हें राजनीति में जाने का भी ऑफर मिला था.
अनिल कपूर ने किया खुलासा
अनिल कपूर ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मैं हमेशा स्टूडेंट रहा हूं. मैं एक्टर के तौर पर आज भी आगे बढ़ते रहना चाहता हूं’ अनिल ने डायरेक्टर फिरोज अब्बास का जिक्र किया और बताया कि मैंने फिल्म नायक के लिए उनके साथ वर्कशॉप करने के बारे में सोचा था. मैं माहिम में उनके ऑफिस जाता था और कई वर्कशॉप और रिहर्सल लेता था. एक दिन में उनके साथ जरूर काम करूंगा, जो नायक से भी बड़ा होगा.
‘पॉलिटिकल पार्टीज के लिए मिले ऑफर’
एक्टर ने आगे बताया कि जब वह फिल्म नायक में काम कर रहे थे तो उनकी परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था. वो किरदार ऐसा था कि लोगों ने उन्हें पॉलिटिकल पार्टीज में आने के लिए भी ऑफर दिया था. उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लेते हुए बताया कि मुझे अप्रोच किया गया था. लेकिन मैंने शुरुआत में ही साफ इनकार कर दिया था. ये मुझे डायरेक्ट नहीं, किसी के जरिए मिला था. लेकिन मैंने उसे कभी अपनाया नहीं, क्योंकि मुझे नहीं लगा कि मुझे वो ऑफर ले लेना चाहिए था.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




