वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन

श्रीनिवास पोस्ती लागातार चार बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य व केदार सभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों में सदैव सक्रिय रहे।

बीकेटीसी सदस्य व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती (84) का निधन हो गया। उनके निधन पर मंदिर समिति और क्षेत्र वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुप्तकाशी के लंबगोंडी गांव निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती लागातार चार बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य व केदार सभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों में सदैव सक्रिय रहे।

digital products downlaod

उनके निधन पर  बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का सौम्य स्वभाव और भगवान केदारनाथ भगवान बदरी विशाल की सेवा धर्मकार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन तीर्थ समाज और मंदिर समिति के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस दुखद अवसर पर  श्रद्धांजलि अर्पित की।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *