4 फिल्में, 1 ब्लॉकबस्टर… क्या ‘O Romeo’ कर पाएगी ‘हैदर’ की बराबरी? जानें शाहिद-विशाल की जोड़ी का असली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

4 फिल्में, 1 ब्लॉकबस्टर… क्या ‘O Romeo’ कर पाएगी ‘हैदर’ की बराबरी? जानें शाहिद-विशाल की जोड़ी का असली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में इस समय ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही है. वहीं पहले दिन ही फिल्म ने लगभग 8 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी, तो दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 12 करोड़ रुपए हो गया है. लेकिन संडे को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई पर रोक लग सकती है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप का मैच. खेर, आज हम शाहिद कपूरी और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के पास्ट प्रोजेक्ट के कलेक्शन के बारे में बात करने वाले हैं. इस जोड़ी ने एक नहीं बल्कि अब तक 4 फिल्मों में कोलेब किया है, जिसमें ओ रोमियो भी शामिल है.

2009 में किया पहला कोलेब 
शाहिद और विशाल पहली बार साल 2009 में फिल्म ‘कमीने’ के लिए साथ आए थे. इस फिल्म में शाहिद को पहली बार फैंस ने दमदार और गैंगस्टर लुक में देखा था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. 35 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने लगभग 70 करोड़ रुपए की कमाई कर बाकी फिल्मों को फेल कर दिया था. शाहिद के साथ इस फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं.

फिल्म ‘कमीने’ ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म ‘कमीने’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी, जो कि कम बजट की फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत थी. साल 2009 के बाद इस जोड़ी को फिर से 2014 में साथ देखा गया, जहां शाहिद कपूर की वर्सेटाइल का दमदार झलक देखने को मिली थी. कमीने के हिट होने के 5 साल बाद विशाल ने एक्टर के साथ ‘हैदर’ बनाई. शेक्सपियर की हैमलेट से इंस्पायर होकर बनाई गई ‘हैदर’ की कहानी में शाहिद का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला, जो कि उनके चॉकलेट बॉय से पूरी तरह से अलग थी.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

fallback

ब्लॉकबस्टर ‘हैदर’
शाहिद कपूर की फिल्म ‘हैदर’ को लगभग 40 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ते हुए लगभग 80 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. इस फिल्म में शाहिद के साथ इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार, जैसे तब्बू, श्रद्धा कपूर, के के मेनन, इरफान खान, कुलभूषण और आशिष विद्यार्थी नजर आए थे. वहीं कॉन्ट्रोवर्सियल सब्जेक्ट होने के बाद भी इस फिल्म ने पहले ही दिन 6 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

‘रंगून’ का वर्ल्ड वाइड लाइफटाइम कलेक्शन 
ब्लॉकबस्टर ‘हैदर’ के बाद ये ड्यू साल 2017 में फिर से साथ में देखा और पर्दे पर फिर से एक धमाकेदार कहानी ने दस्तक दी. विशाल भारद्वाज ने साल 2017 में शाहिद कपूर के साथ वॉर ड्रामा फिल्म ‘रंगून’ बनाई, जिसमें सैफ अली खान और कंगना रनौत भी मुख्य किरदार में नजर आए थे. 60 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई इस फिल्म वर्ल्ड वाइड लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 39 करोड़ रुपए किया है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *