)
Abhishek Bachchan Luxury Duplex Sale: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट ₹14.5 करोड़ में बेच दिया है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक यह सौदा ₹64,473 प्रति वर्ग फुट की दर से हुआ. हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 2,249 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया में फैला यह अपार्टमेंट 12 फरवरी 2026 को रजिस्टर्ड किया गया. रिकॉर्ड के अनुसार, इस प्रॉपर्टी को ऋषि मंडावत, जो बैन कैपिटल प्राइवेट इक्विटी में पार्टनर हैं, और स्मिता मेहता ने खरीदा है.
अभिषेक बच्चन ने प्रॉपर्टी में किया घाटे का सौदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील को 12 फरवरी को रजिस्टर किया गया था. साथ में तीन कार पार्किंग स्लॉट भी हैं. इस अपार्टमेंट की डील करीब 64,473 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फुट की दर से तय की गई है. बता दें कि महालक्ष्मी के ‘गोदरेज प्लैनेट’ प्रोजेक्ट की गिनती मुंबई के टॉप प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में की जाती है. यह पांच टावर वाला प्रोजेक्ट है, जिसमें 2, 3 और 5 BHK के 300 से ज्यादा लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं.
अभिषेक बच्चन का रियल एस्टेट की दुनिया में काफी दबदबा बताया जाता है. ‘स्क्रीन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने रियल एस्टेट में 219 करोड़ रुपये लगाए हुए हैं. साल 2025 में ही अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 15.4 करोड़ रुपये में छह अपार्टमेंट खरीदे थे. इससे पहले 2024 में अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर मुलुंड में 10 लग्जरी अपार्टमेंट्स खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 24.95 करोड़ रुपये थी. इनमें से 8 अपार्टमेंट्स का कार्पेट एरिया 1049 स्क्वायर फुट था और दो का 912 स्क्वायर फुट.
साउथ मुंबई में बेचा 14.5 करोड़ में ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट
साल 2024 में आई ‘स्क्वायर यार्ड्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीते चार सालों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी खरीदी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ 280 करोड़ रुपये है. अगर बच्चन परिवार की कुल नेट वर्थ की बात करें, तो हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, यह 1630 करोड़ रुपये है, जो लगातार बढ़ रही है.
अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन अब शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और उसके अलावा ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे. 2025 में वह तीन फिल्मों में नजर आए थे, जिनमें ‘कालीधर लापता’, ‘बी हैप्पी’ और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




