)
Valentine’s Day 2026: वेलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने पार्टनर के साथ प्यार का इजहार अपने तरीके से कर रहा है. हाल ही में बॉलीवुड के सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर अपने पार्टनर पर प्यार लुटाया है और खास अंदाज में वेलेंटाइन डे विश किया. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वैलेंटाइन डे पर अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकांउट से अपनी और राज की एक फोटो शेयर की. इस फोटो में दोनो किसी याट पर काले रंग के कपड़ों नें खड़े हैं. कपल टाइटैनिक पोज में खड़ा है. साथ ही शिल्पा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘पहले दिन से फिल्मी होने के लिए. हैप्पी वैलेंटाइन डे माय डार्लिंग कुकी’.
सोहा अली खान ने भी किया पोस्ट
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इस वैलेंटाइन डे पर एक खास विडियो शेयर कर अपने पति एक्टर कुणाल खेमू को विश किया. विडियो में उनके और कुणाल के कई खुशियों भरे पल दिखाई दे रहे हैं. इस विडियो में वो साथ गाना गा रहे हैं और घूम रहे हैं. इसे उन्होंने कैप्शन दिया ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे, इसे मैंने डायरेक्ट किया है’.
एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी वेलेंटाइन डे पर सैफ अली खान के साथ खास पोस्ट शेयर की है. वीडियो में दोनों साथ में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं. करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑलवेज यू, ऑलवेज अस हैप्पी वेलेंटाइन डे.’
लिन लैशराम ने की फोटो शेयर
एक्टर रणदीप हुड्डा की पत्नि लिन लैशराम ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक्टर को वैलेंटाइन डे विश किया. लिन ने अपनी और एक्टर की एक खूबसूरत सी फोटो पोस्ट की. जिसमें वो और रणदीप ट्रिप में समय बिताते दिखाई दिए. कैजुअल कपड़ो और एक दूसरे में खोया ये कपल काफी क्यूट लग रहा है. साथ ही लिन ने फोटो के साथ हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखा और साथ ही हार्ट का इमोजी बनाया.
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की. इसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. जहां कृति ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वहीं पुलकित वाइट कलर के पैंट-शर्ट में हैं. दोनों एक-दूसरे को परफेक्ट मैच कर रहे हैं. यह तस्वीर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है, जहां प्यार छोटी-छोटी बातों में झलकता है. कृति ने लिखा, “हेलो वेलेंटाइन.”
कृति और पुलकित शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मोमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं. वे अपनी वेकेशन की तस्वीरें, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-मोटी झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस भी उनके प्यारे पलों को देखकर उनसे कनेक्ट होते हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




