)
फिल्म: ओ रोमियो
स्टार कास्ट: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी
डायरेक्टर: विशाल भारद्वाज
कहां देख सकते हैं: थिएटर
स्टार रेटिंग: 3.5
O Romeo Movie Review: 2 साल बाद शाहिद कपूर एक बार फिर से स्क्रीन पर लौट आए हैं. इस बार वो रोमांटिक एडवंचर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ लौटे है. जिसमें उनके साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी हैं और फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के शानदार और जाने माने फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है.ये फिल्म 12 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो गई है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इसका रिव्यू जरूर पढ़ लें.
2 साल बाद स्क्रीन पर वापसी
शाहिद आखिरी बार ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ में नजर आए थे. ये कहानी एक इंसान और रोबोट की लव स्टोरी थी. जिसमें शाहिद ने एक सॉफ्ट और रोमांटिक किरदार को स्क्रीन पर प्ले किया. लेकिन, दो साल बाद शाहिद अपने उस आशिक के किरदार में लौटे हैं जिसमें कभी आपको ‘कबीर सिंह’ की झलक मिलेगी तो कभी आपको फाइट सीन में ‘एनिमल’ के रणबीर कपूर देखने को मिलेंगे.
शाहिद ने दिखाया वॉयलेंस
आजकल ज्यादातर फिल्में मारधाड़, एक्शन ड्रामा और खून खच्चर वाली आ रही है. इन्हीं सबका मिक्सचर एक बार फिर से थाली में विशाल भारद्वाज ने परोसा है. ये थाली टेस्टी है या फिर हॉफ में ही पेट भर गया…इसका रिएक्शन तो सोशल मीडिया पर भर-भरकर मिल रहा है. ज्यादातर लोग इस मूवी को जबरदस्त और जायकेदार बता रहे है.
क्या है ‘ओ रोमियो’ की कहानी?
इस फिल्म की कहानी शाहिद कपूर,नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें शाहिद ने खूंखार गैंग्स्टर उस्तरा का रोल निभाया है. जिसके उस्तरे में इतनी दम है कि वो एक वार में ही किसी के शरीर को काटकर फेंक सकता है. ये अपनी मर्जी का मालिक है. लेकिन, वो अपनी मर्जी के अलावा सिर्फ एक शख्स के इशारों पर नाच सकता है वो है खान साहब यानी कि नाना पाटेकर. खान साहब आईबी के कॉप है और उस्तरा को क्राइम का खात्मा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.
वो एक सुपारी
इसके बाद उस्तरा की अनरोमांटिक स्टोरी में एक हसीना की एंट्री होती है. जिसका नाम अफंशा है.इसका रोल तृप्ति डिमरी निभाया है.अफंशा सुपारी देने आती है. वो भी उस्तरा के साथी रहे खूंखार गैंगस्टर जलाल और उसके तीन साथियों की. अफंशा की सुपारी के पीछे मकसद है बदला. अब ये बदला कैसा है और क्यों वो ऐसा कर रही है इसके लिए आपको ‘ओ रोमियो’ फिल्म को देखना होगा.
हर चीज स्वादानुसार
विशाल भारद्वाज ने फिल्म में हर चीज का स्वादानुसार ध्यान रखा है जो इस मूवी को परफेक्ट बनाता है. शाहिद कपूर से लेकर तृप्ति डिमरी की एक्टिंग बेहतरीन है. लेकिन, कई सीन्स में शाहिद पर नाना पाटेकर भारी पड़ते नजर आए. जहां इस फिल्म का पहला पार्ट काफी पैक है तो वहीं सेकंड हॉफ में तगड़ा ट्विस्ट है जो आपको सीट से बांधे रखेगा.कुल मिलाकर ये एक वायलेंट लवस्टोरी है जिसमें इमोशन का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




