2026 की सबसे मनहूस खबर, नहीं रहे रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर, 15 साल से थे बीमार, तोड़ा दम

2026 की सबसे मनहूस खबर, नहीं रहे रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर, 15 साल से थे बीमार, तोड़ा दम

Ramanand Sagar Son Died: ‘रामायण’ टीवी शो से देश और विदेश में अपनी अलग जगह बना चुके रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक आनंद सागर बीते 15 साल से बीमारी से लड़ रहे थे. जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. इस खबर से टीवी की दुनिया में मातम पसरा हुआ है और सोशल मीडिया पर उनके फ्यूनिरल के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसे देखकर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

परिवार ने जारी किया बयान
आनंद सागर चोपड़ा के निधन की खबर के बारे में सागर परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया है. इस बयान में लिखा- ‘ये हमारे लिए दुख की बात है. पिता जी हमारे लिए हमेशा ताकत और प्रेरणा रहते हैं. उनका जाना एक बड़े शून्य को छोड़ गया है. लेकिन, उनकी यादें और सिखाए गए मूल्य हमेशा हमारे साथ रहेंगे. आनंद सागर चोपड़ा का अंतिम संस्कार शुक्रवार 13 फरवरी को शाम 4:30 बजे, हिंदू श्मशान भूमि पवन हंस मुंबई में होगा.’

पिता की छत्र छाया में चुना अपना रास्ता

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

जहां एक ओर रामानंद सागर ने धार्मिक सीरियल बनाकर अपनी एक खास पहचान बनाई तो वहीं उनके बेटे आनंद सागर पिता की छत्र छाया में अपना रास्ता खुद बनाया. इन्होंने ना केवल कई टेलीविजन शोज बनाए बल्कि कई मूवीज भी बनाईं. इनका नाम उन डायरेक्टर्स में शामिल था जो दर्शकों की नब्ज समझते थे और एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सभी को बड़ी सरलता से मिला देते थे.

इन फिल्मों में किया काम

इनकी डायरेक्ट की हुई फिल्मों में ‘हमराही’, ‘राम भरोसे’, ‘प्यारा दुश्मन’, ‘अरमान’, ‘जुल्फ के साये’, ‘बादल’, ‘मोती घर नी लाज’, ‘भगत सिंह’ और ‘आकली पोरटम’ शामिल हैं. बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सागर परिवार में ज्यादातर प्रोडक्शन का काम सुभाष और प्रेम सागर ही संभालते थे. वहीं, आनंद सागर निर्देशन और एग्जीक्यूटिव की कमान संभालते थे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *