)
SS Rajamouli Varanasi Movie: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मचअवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसके पीछे की वजह एक्टर का प्रियंका का लंबे वक्त बाद भारत में बन रही किसी मूवी में कमबैक करना है. इस फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं. फिल्म को लेकर राजामौली ने बताया कि ‘वाराणसी’ की 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है. यहां तक कि इस फिल्म का रैपअप 7 अप्रैल, 2027 में हो सकता है.
इस हिस्से को शूट करना सबसे मुश्किल
कोलिडर से बातचीत करते हुए राजामौली ने फिल्म को लेकर डिटेल में बात की. इन्होंने कहा- ‘मूवी में अब तक का सबसे चैलेजिंग हिस्सा रामायण के हिस्से को शूट करना रहा. फिल्म निर्माता ने ये भी बताया पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान वीएफएक्स का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा. इसी दौरान राजामौली ने आरआरआर फिल्म के नाटु नाटु गाने की सक्सेस और दुनियाभर में मिले प्यार को लेकर अपना आभार व्यक्त किया.’
क्या है ‘वाराणसी’ फिल्म?
‘वाराणसी’ फिल्म एक एडवंचर ड्रामा है. जिसमें महेश बाबू रुद्रा और तो वहीं प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रोल में हैं. जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा का रोल निभाएंगे. हालांक सितारों के क्या रोल हैं उसे लेकर कुछ भी डिटेल लीक नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म दो पार्ट में आ सकती है.लेकिन, राजामौली ने कंफर्म किया कि इसका एक ही पार्ट आएगा. हो सकता है कि रन टाइम 3 घंटे हो.
क्या रणवीर के ‘डॉन 3’ छोड़ते ही ऋतिक रोशन करेंगे मूवी? एक्टर बोले- सच्चाई सबको बताना जरूरी
सबसे महंगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तमिल फिल्म सबसे महंगी फिल्म होगी. इसका बजट 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी की करीबन 1361 करोड़ है. इतने बड़े बजट के साथ ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी मूवी बन गई है. खास बात है कि इस मूवी के साथ प्रियंका चोपड़ा की 6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी हो रही है. ये आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं. जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




