वायलेंस की कोई सीमा नहीं… O’Romeo की रिलीज से पहले डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- ‘ये फिल्म मेरे दर्द की कहानी…’

वायलेंस की कोई सीमा नहीं… O’Romeo की रिलीज से पहले डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- ‘ये फिल्म मेरे दर्द की कहानी…’

O Romeo Vishal Bhardwaj: साजिद नाडियाडवाला रोमांटिक एक्शन थ्रिलर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला. इसी बीच डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि बॉक्स ऑफिस के नतीजों और क्रिटिक्स से पहले ही उन्हें इस फिल्म पर गर्व है. 

ये फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक पर्सनल एक्सपीरियंस है. विशाल भारद्वाज ने अपनी पूरी टीम का दिल से आभार जताया. उन्होंने लिखा, ‘आलोचकों की राय और बॉक्स ऑफिस के फैसले से पहले मैं कहना चाहता हूं कि मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. मैं अपने सभी HODs का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया. उनका विजन, ईमानदारी, मेहनत और मेरे सपने पर विश्वास इस फिल्म की असली ताकत है’.

विशाल भारद्वाज ने अपनी टीम को बताया ‘असली हीरो’

उन्होंने अपनी टीम को अपना ‘असली हीरो’ बताया. विशाल ने कहा कि उनके साथ काम करने वाले हर सदस्य ने दिल लगाकर मेहनत की. खासतौर पर अपने एसोसिएट अभय दत्त शर्मा और क्रिएटिव प्रोड्यूसर प्रीति शाहानी का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं प्रीति के बिना अब कोई फिल्म नहीं बनाऊंगा’. उन्होंने माना कि इन लोगों ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया. फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोस में नजर आएंगे और कहानी में जबरदस्त हिंसा दिखाई गई है. 

digital products downlaod

2 मिनट 18 सेकंड का वो रोमांटिक गाना… 12 साल से दिलों पर कर रहा राज, सुनते ही ताजा हो जाती हैं मीठी यादें, बार-बार सुनने पर भी नहीं भरता दिल

फिल्म में भरा पड़ा है वायलेंस

इस बारे में विशाल ने साफ शब्दों में कहा, ‘इस फिल्म के जरिए मैंने अपने अंदर के प्यार और वायलेंस, दोनों को समझा है. मेरी पिछली फिल्मों को देखूं तो बदले की भावना बार-बार नजर आती है. 8 साल की उम्र में अब जाकर मैं इसे समझ पा रहा हूं’. उन्होंने समाज में बढ़ती नफरत और अन्याय पर भी अपनी बात रखी. विशाल ने लिखा, ‘समाज में इतनी वायलेंस और नाइंसाफी है कि कई बार मैं खुद को बेबस महसूस करता हूं. ये दर्द मेरे अंदर जमा होता गया’. 

खुद की कहानी से इंस्पायर हैं विशाल भारद्वाज

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘O’Romeo’ में अपने किरदार के जरिए मैं उन राक्षसों को खत्म करता हूं, जिनसे असल जिंदगी में लड़ नहीं पाता’. इसी हिंसा के साथ फिल्म में गहरा प्रेम भी दिखाया गया है. विशाल ने कहा, ‘मेरी जिंदगी में मिले खूबसूरत और संवेदनशील लोगों ने मुझे संभाला. उसी प्यार ने मुझे टूटने से बचाया. मैं इंसान नाम की इस प्रजाति से प्यार करता हूं, जो दो चरम भावनाओं के बीच झूलती रहती है. ‘ओ रोमियो’ उन्हीं भावनाओं का रूप है’. 

क्या बॉक्स ऑफिस पर दिखा पाएगी कमाल?

ये फिल्म मुंबई के गैंगस्टर बैकग्राउंड पर बनी है और हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है. ट्रेलर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी या नहीं?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *