)
TV TRP Report Week 5, 2026: बार्क इंडिया ने साल 2026 की पांचवे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में काफी फेरबदल देखने को मिला है. हर हफ्ते टीवी सीरियल के दर्शकों को टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस टीवी सीरियल ने नंबर वन का ताज हासिल किया है.
‘नागिन 7’ का हाल बुरा
टीवी दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘अनुपमा’ ने कड़ी मेहनत के बाद वापस पहले नंबर का ताज हासिल कर लिया है. इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ ने 2.2 रेटिंग के साथ पहले नंबर के पायदान पर अपनी जगह बनाई है. दूसरे नंबर पर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ आया है. स्मृति ईरानी स्टारर इस शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं. इस शो को 2.1 रेटिंग हासिल हुई है. वहीं तीसरे नंबर पर एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ आ गया है. शो नागिन 7 की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली. इस हफ्ते शो को 1.9 रेटिंग मिली है.
पांचवें नंबर पर इस शो ने बनाई जगह
वहीं चौथे नंबर पर टीआरपी लिस्ट में टीवी शो ‘वसुधा’ ने 1.9 रेटिंग के साथ पहुंचा है. इस शो की कहानी एक चुलबुली साधारण गांव की लड़की की जिंदगी पर बना है. पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने 1.8 रेटिंग के साथ स्थान बनाया है. छठे नंबर पर इस हफ्ते टीवी सीरियल ‘गंगा माई की बिटिया’ ने 1.8 रेटिंग के साथ जगह बनाई है.
टॉप 10 में ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ ने बनाई जगह
वहीं कॉमेडियन भारती सिंह का फेमस कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ ने टीआरपी लिस्ट में सातवें नंबर पर 1.8 रेटिंग के साथ जगह बनाई है. इस रियलिटी शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. टीआरपी लिस्ट में आठवें स्थान पर टीवी सीरियल ‘उड़ने की आशा’ ने 1.7 रेटिंग के साथ जगह बनाई है. इस सीरियल की रेटिंग में काफी गिरावट देखने को मिली है. नौवें नंबर पर टीआरपी लिस्ट में फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 1.7 रेटिंग के साथ जगह बनाई है. टॉप 10 की टीआरपी लिस्ट में दसवें नंबर पर टीवी सीरियल ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ ने 1.6 रेटिंग के साथ जगह बनाई है. बता दें फेमस टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




