2000 करोड़ का बजट, कमाई 5500 करोड़… 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का आ रहा सीक्वल? इस बार बजट होगा दोगुना, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

2000 करोड़ का बजट, कमाई 5500 करोड़… 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का आ रहा सीक्वल? इस बार बजट होगा दोगुना, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है, एक्टर ने अपने चर्मिंग लुक्स और एक्टिंग से कई सालों तक इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है. वहीं दुनिया भर में लोग आज भी एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए ब्रैड पिट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘F1’ से जुड़ी एक खबर लेकर आए हैं. दरअसल साल 2025 में एक्टर की फिल्म ‘F1’ रिलीज हुई थी, जिसमें ना सिर्फ हॉलीवुड बल्कि वर्ल्डवाइड करोड़ों का कलेक्शन किया था. इस बीच फैंस इस फिल्म के सीक्वल के लिए काफी एक्साइटेड थे और फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहे थे. ऑडियंस की एक्साइटमेंट को ध्यान में रखते हुए मूवी की टीम ने एक बड़ी अपडेट दी है. 

प्रोड्यूसर ने दी हिंट?
फिल्म ‘F1’ के प्रोड्यूसर जैरी ब्रुकहाइमर ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सीक्वल को लेकर बात करते हुए कहा, ‘हम एक सीक्वल पर काम कर रहे हैं.’ प्रोड्यूसर जैरी ब्रुकहाइमर के इन शब्दों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, जिससे ब्रैड पिट की फिल्म F1 के सीक्वल की चर्चा होने लगी. हालांकि फिल्म की टीम ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो किस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. लेकिन इन वायरल खबरों से इंटरनेट पर कहानी को आगे बढ़ाने और सीक्वल की मांग होने लगी है. मगर अभी ये कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा कि फिल्म की सीक्वल बनेगा या नहीं. 

फिल्म की कहानी के बारे में
दुनियाभर में फॉर्मूला कार रेस यानी ‘F1’ को लेकर काफी क्रेज है, जिस पर बेस्ड फिल्म ‘F1’ को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में ब्रैड पिट ने एक रेसर (रेसिंग ड्राइवर) का किरदार निभाया था, जो 30 साल के बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापस लौटता है. वो अपने एक साथी की टीम को टूटने से बचाने के लिए ये फैसला लेता है. फिल्म में कार रेसिंग के कई कमाल के सीन दिखाए गए हैं. जो लोग रेसिंग या रेस ड्राइविंग को पसंद करते हैं, उनके लिए ये फिल्म एक शानदार सफर है. 

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

fallback

‘F1’ बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन
इस फिल्म में कई फॉर्मूला कार रेसिंग ड्राइवर भी दिखाई दिए थे, जो कि दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं. इस फिल्म में 7 टाइम्स F1 विनर लुईस हैमिल्टन ने काफी मदद की है. वहीं फिल्म में चार्ल्स लेक्लर्क का भी कैमियो दिखाया गया था. मगर अब देखना ये होगा कि क्या वो इस बार भी इन दो बड़े खिलाड़ी का कैमियो होगा या नहीं. आपको बता दें कि ब्रैड पिट की इस फिल्म को लगभग 2000 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया था, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 5,500 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं इंडिया में इस फिल्म की लाइफटाइम कमाई 122 करोड़ की है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *