)
Rajpal Yadav Wife Radha Reaction: राजपाल यादव बीते 6 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद है. एक्टर ने खुद को इसी महीने की 5 तारीख को सरेंडर किया था. एक्टर के इस बड़े फैसले ने हर किसी को चौंका दिया. जिसके बाद राजपाल के सपोर्ट में बॉलीवुड उमर पड़ा. इस बीच एक्टर की वाइफ राधा ने राजपाल के जेल जाने के बाद पहली बार बयान दिया. जो तेजी से वायरल हो रहा है.
राजपाल यादव की बीवी का बयान
पीटीआई से बात करते हुए राधा ने कहा- ‘हर कोई उनके साथ खड़ा है. इंडस्ट्री काफी सपोर्टिव है. मैं सभी को दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं जो भी मदद के लिए आगे आ रहा है. सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, म्यूजिक कंपोजर रॉव इंदरजीत यादव ने अभी तक एक्टर को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए.’
मेरे पास कोई और रास्ता नहीं
तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले एक बयान रो-रोकर दिया था. जो उस वक्त खूब वायरल हुआ था. राजपाल ने कहा था- ‘सर क्या करूं मेरे पास पैसे नहीं है और कोई रास्ता भी नहीं दिखता.’ जब राजपाल से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने उनकी मदद की. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- ‘यहां पर हम सब अकेले हैं. कोई भी दोस्त नहीं है, मुझे इस मुसीबत का सामना खुद ही करना पड़ेगा.’
200 से अधिक फिल्मों में किया काम
अपने करियर में राजपाल यादव ने करीबन 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. इनकी बेहतरीन मूवीज में फिर ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘क्रेजी 4’, ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’ और ‘चुप चुपके’ शामिल है. इनके काम को लोग आज भी पसंद करते हैं.
16 साल पुराना है मामला
राजपाल यादव जिस मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे हैं वो 16 साल पुराना 2010 का मामला है. राजपाल ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया था. फिल्म फ्लॉप हुई और एक्टर कर्ज में डूब गए. कई साल के ब्याज लगने की वजह से ये रकम 9 करोड़ पहुंच गई. जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को 6 महीने की जेल की सजा काटने का आदेश दिया. फिलहाल, एक्टर के सपोर्ट में बॉलीवुड सामने आ गया है. कई सितारों ने एक्टर को मदद के तौर पर आर्थिक सहायता देने के लिए हाथ बढ़ाया.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




