)
Bhagam Bhag 2 Casting Update: 20 साल पहले लोगों को हंसने पर मजबूर कर देने वाली कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, जिसकी कास्टिंग को लेकर आई खबर ने लोगों को हैरान कर दिया. 2006 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी नजर आई थी, लेकिन अब इस फिल्म के सीक्वल ‘भागम भाग 2’ में अक्षय और परेश तो नजर आएंगे, लेकिन फिल्म से गोविंदा का पत्ता कट चुका है. जी हां, उनको मनोज बाजपेयी ने रिप्लेस कर दिया है.
इस खबर की पुष्टि परेश रावल ने खुद की है. अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और परेश रावल की नई तिकड़ी दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आने वाली है. कास्टिंग में हुए इस बड़े बदलाव ने फैंस को निराश तो किया, लेकिन उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है. कुछ लोगों को ये बदलाव दिलचस्प लग रहा है, तो कुछ फैंस थोड़े निराश नजर आए. पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, ऐसे में इसके सीक्वल से भी लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. अब इस पूरे मामले पर परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है.
परेश रावल ने की पुष्टि गोविंदा हुए रिप्लेस
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में परेश रावल ने साफ किया कि फिल्म में गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी नजर आएंगे. उन्होंने अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की जोड़ी को लेकर कहा, ‘ये एक अलग और यूनिक कॉम्बिनेशन होगा’. परेश का मानना है कि ये नई जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आएगी और फिल्म का अंदाज भी थोड़ा बदला हुआ दिखेगा. गोविंदा के फिल्म से बाहर होने की वजह पर परेश रावल ने कहा, ‘मुझे सच में नहीं पता कि वो क्यों बाहर हुए, लेकिन हम गोविंदा को जरूर मिस करेंगे’.
7 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं गोविंदा
बता दें कि गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘रंगीला राजा’ साल 2019 में आई थी. ऐसे में फैंस एक बार फिर उन्हें बड़े कॉमेडी प्रोजेक्ट में देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे. इस बार फिल्म में परेश रावल डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर वे काफी एक्साइटेड है उन्होंने कहा, ‘मजा आएगा. धमाल होगा’. परेश इससे पहले भी कई फिल्मों में डबल और ट्रिपल रोल निभा चुके हैं. ‘अंदाज अपना अपना’, ‘चोर मचाए शोर’ और ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

इस बार राज शांडिल्य करेंगे डायरेक्शन
ऐसे में ‘भागम भाग 2’ में भी उनसे जबरदस्त कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन इस बार राज शांडिल्य कर रहे हैं. मेकर्स का मकसद पहली फिल्म जैसी तेज रफ्तार कॉमेडी और कन्फ्यूजन को बरकरार रखना है, लेकिन कहानी में कुछ नया तड़का भी लगाया जाएगा. फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी से दर्शकों में पहले ही उत्साह है. अब मनोज बाजपेयी की एंट्री ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. फिल्म में मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी, जो अक्षय कुमार के अपोजिट होंगी.
लंबे समय बाद वापसी कर रहीं मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी चौधरी लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं. वहीं, मनोज बाजपेयी के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है. खबर है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी. हालांकि, कास्टिंग को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं. इतना ही नहीं, इस फिल्म की रिलीज को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म इस साल के आखिरी तक या अगले साल 2027 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





