83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन लेने वाले है रिटायरमेंट? 6 दशकों से इंडस्ट्री पर कर रहे राज, बताया- ‘जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा…’

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन लेने वाले है रिटायरमेंट? 6 दशकों से इंडस्ट्री पर कर रहे राज, बताया- ‘जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा…’

Amitabh Bachchan Retirement: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन 6 दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. आज भी बिग बी सिनेमा में एक्टिव है. हर किसी के दिमाग में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर अमिताभ बच्चन कब रिटायरमेंट लेंगे? इस बात का खुलासा खुद बिग बी ने हाल ही में किया. बिग बी अक्सर ब्लॉग में अलग-अलग चीजों पर अपनी पर्सनल राय रखते रहते हैं. अब इशारों-इशारों में उन्होंने बताया कि अब उनकी कोशिशें किस दिशा में हैं और समय को लेकर उनका नजरिया कैसे बदल रहा है.

बिग बी कब लेंगें रिटायरमेंट?
मंगलवार सुबह-सुबह अपने ब्लॉग में अमिताभ ने कहा ‘ब्लॉग के लिए अभी काफी जल्दी है. लेकिन कुछ मीटिंग सुबह-सुबह के लिए रखी गई हैं, इसलिए यह टाइमिंग है. काम के प्रयास धीरे-धीरे फलदायी होते हैं और उम्मीद है कि काम के समय में व्यक्ति व्यस्त रह सकेगा. यह आवश्यक है. काम की अनुपस्थिति से हानिकारक भावनाएं होती हैं और इसलिए काम काम काम. जब तक आप कर सकते हैं.’

करोड़पति का 17वां सीजन किया होस्ट 
बता दें कि अमिताभ ने हाल ही में पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 17 वां सीजन होस्ट किया. उन्होंने दर्शकों के लिए एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाले मैसेज के साथ सीजन को अलविदा कहा. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी, हम किसी पल को इतनी गहराई से जीते हैं और उसमें इतना खो जाते हैं कि जब वह अपने आखिरी मोड़ पर पहुंचता है, तो ऐसा लगता है जैसे वह अभी शुरू हुआ हो और फिर भी वह इतनी जल्दी खत्म हो जाता है. सब कुछ ऐसा लगता है जैसे कल ही हुआ हो. मैं इस गेम का आखिरी दिन शूट करने वाला हूं, इन इमोशंस से गुजर रहा हूं. मैंने अपनी जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा, अपनी जिंदगी के एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा, आप सभी के साथ बिताया है और यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशनसीबी रही है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

कुछ महीने पहले, अमिताभ ने बताया था कि वह सुबह 5.30 बजे तक काम कर रहे थे. उन्होंने माना ‘सुबह 5:30 बजे तक काम करते रहे और बस भूल गए कि ब्लॉग का जरूरी काम और जवाब देते हैं. इसलिए माफी और अफसोस, लेकिन अफसोस कभी शायद (उनका मतलब काम से है) के लिए नहीं.’

अमिताभ बच्चन वर्कफ्रंट
वहीं एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वे कल्कि 2898 AD में दिखे थे. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी लीड रोल में थे. इस साइंस-फिक्शन ड्रामा में बिग बी के अश्वत्थामा के रोल ने सबका दिल जीत लिया और फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बड़ी सफलता हासिल की. अमिताभ की कुछ सबसे मशहूर फिल्मों में शोले, दीवार, आनंद, डॉन, ज़ंजीर, अग्निपथ, ब्लैक और हाल ही में आई पीकू और पिंक शामिल हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *