संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत पर घमासान, हाईकोर्ट ने झगड़े से बचने की दी सलाह, कहा- ‘आशीर्वाद की तरह लें, अभिशाप मत….’

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत पर घमासान, हाईकोर्ट ने झगड़े से बचने की दी सलाह, कहा- ‘आशीर्वाद की तरह लें, अभिशाप मत….’

Sunjay Kapur property dispute: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार (10 फरवरी) को दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति और फैमिली बिजनेस से जुड़े मामले में सुनवाई हुई. इस मामले में संजय कपूर की मां रानी कपूर ने याचिका दायर की थी. कोर्ट ने दोनों पक्षों को शांति और समझदारी के साथ समाधान निकालने की सलाह दी.

‘इसे अपने लिए अभिशाप मत बनने दें’
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ये जो संपत्ति और बिजनेस है, ये दूसरों की मेहनत का फल है और आपके लिए आशीर्वाद हैं. कोर्ट ने जोर देकर कहा कि इसे आशीर्वाद की तरह ही लें, इसे अपने लिए अभिशाप मत बनने दें. कोर्ट ने यह भी कहा कि परिवार के रिश्तों का सम्मान करने की कोशिश करें और इस विवाद को शांति से सुलझाने की कोशिश करें. दिल्ली हाई कोर्ट ने रानी कपूर के फैमिली ट्रस्ट से जुड़ी इस याचिका पर मध्यस्थता यानी मामले को बातचीत और समझौते के जरिए सुलझाने का सुझाव दिया.

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन लेने वाले है रिटायरमेंट? 6 दशकों से इंडस्ट्री पर कर रहे राज, बताया- ‘जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा…’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

23 मार्च को होगी अगली सुनवाई
कोर्ट ने साफ कहा कि सीधे झगड़े या लड़ाई से चीजें और बिगड़ सकती हैं, इसलिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करनी चाहिए. सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि संजय कपूर की पूर्व पत्नी प्रिया कपूर ने आवेदन दायर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी सास रानी कपूर की याचिका को खारिज करने की मांग की थी. इस पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर सभी पक्षों को जवाब देने का मौका दिया. कोर्ट ने कहा कि चार हफ्तों के भीतर सभी पक्ष अपने-अपने जवाब दाखिल करें. मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी.

22 लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका
गौरतलब है कि रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी बहू प्रिया कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समेत 22 लोगों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया है. रानी ने आरोप लगाया है कि प्रिया और करिश्मा के बच्चों ने उनकी पूरी संपत्ति हड़पने के लिए एक धोखाधड़ी वाला फैमिली ट्रस्ट बनाया. उनका कहना है कि यह ट्रस्ट फर्जी और बेकार है. रानी कपूर ने बताया कि उनकी संपत्ति और पारिवारिक विरासत उनके जानने या अनुमति के बिना उस ट्रस्ट में गैर-कानूनी तरीके से डाल दी गई.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *