अरिजीत सिंह प्लेबैक से दूर, म्यूजिक इंडस्ट्री में छिड़ी बहस, बाबुल सुप्रियो-शान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘थोड़ा सब्र रखें’

अरिजीत सिंह प्लेबैक से दूर, म्यूजिक इंडस्ट्री में छिड़ी बहस, बाबुल सुप्रियो-शान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘थोड़ा सब्र रखें’

अरिजीत सिंह के संन्यास के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री पर कई तरह के सावल उठाए जा रहे हैं. वहीं सिंगर की रिटायरमेंट पर कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. अब इस मामले पर बाबुल सुप्रियो ने भी रिएक्ट करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि अरिजीत एक ‘इंटेलिजेंट आदमी’ हैं. वो बहुत टैलेंटेड और हमारे अब तक के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं. जो व्यक्ति अपनी कला को इतनी खूबसूरत तरीके से पेश कर सकता है, वो अपनी भावनाओं को एक्शन में बदलने में भी सक्षम है. इसलिए निश्चित रूप से उन्होंने अपने फैसले के पीछे बहुत विचार किया होगा.’ सुप्रियो ने फैंस से अपील की कि इस मुद्दे पर शोर मचाने के बजाय चुपचाप इंतजार करें.

सुप्रियो ने सब्र रखने को कहा
सुप्रियो ने आगे कहा, ‘हमारे लिए जरूरी है कि हम इस बारे में ज्यादा हल्ला न करें. बस इंतजार करें और देखें कि भविष्य में अरिजीत हमारे लिए क्या नई चीजें लेकर आते हैं. हम सब उनसे बहुत प्यार करते हैं, बस यही काफी है.’ इसी तरह सिंगर शान ने भी फैंस से सब्र रखने की सलाह दी.

सिंगर शान ने भी दी प्रतिक्रिया
एक इंटरव्यू के दौरान शान ने कहा कि इंटरनेट पर लोग हर बात को लाइनों के बीच पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी-अपनी थ्योरी बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आज पूरे इंटरनेट पर लोग अरिजीत के फैसले की वजह समझने की कोशिश कर रहे हैं. हर कोई अपनी सोच और थ्योरी लेकर आ रहा है. बस थोड़ा सब्र रखें. हो सकता है कि अरिजीत खुद सही समय पर बताएं कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया. तब तक दूसरे मुद्दों पर बात करें.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

नए युग का होगा आगाज
अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की है, जिसके बाद कई प्रतिक्रिया सामने आईं. उनके इस फैसले पर सिंगर श्रेया घोषाल और मियांग चेंग ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने अरिजीत के करियर की शुरुआत से ही लाइमलाइट और शॉर्टकट से दूरी बनाने की बात कही. दोनों ने अपने पोस्ट में बताया कि ये किसी युग का अंत नहीं है बल्कि, एक नई सुबह का आगाज है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *