)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कुछ दिन पहले सिंगर अरिजीत सिंह के घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मिलने पहुंचे थे. तभी से इंटरनेट पर लोगों ने ये र्यूमर्स फैलाने शुरु कर दिया कि वो सिंगर को रिटायरमेंट का फैसला वापस लेने के लिए मनाने के लिए गए थे. लेकिन क्या सच में उनकी इस विजिट का कारण रिटायरमेंट के फैसले को बदलवाना था? अगर हां, तो क्या वो सफल हुए? और अगर नहीं, तो और क्या कारण हो सकता है? इस खबर के पीछे की सच्चाई का खुलासा अब आमिर खान ने खुद कर दिया है.
आमिर ने उठाया राज से पर्दा
आमिर खान ने सिंगर के घर अपनी विजिट को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि वो वहां उनके रिटायरमेंट के फैसले को पलटने की कोशिश करने नहीं गए थे. मिस्टर परफेक्टनिस्ट ने क्लियर किया कि वो वहां अपने बेटे जुनैद खान के लिए वहां गए थे. जी हां! आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं कुछ समय पहले मुर्शिदाबाद गया था. मैं वहां उनके घर इसलिए नहीं गया था, कि मैं उन्हें सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने से रोक सकूं, बल्कि मैं वहां दूसरे काम के लिए गया हुआ था. हालांकि, मैंने उन्हें रिटायरमेंट के फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए जरूर समझाया, लेकिन वो सब बेकार रहा. लगता है वो अपना माइंड मेकअप कर चुके हैं.’
5 नए गाने गाएंगे अरिजीत सिंह
आमिर खान ने असली वजह का खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं वहां पर ‘Ek Din’ फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के लिए गया था. मैंने उन्हें मेरे लिए गाने के लिए बहुत मुश्किल से मनाया है. वो फिल्म में जुनैद के किरदार के लिए गाएंगे. फिल्म ‘एक दिन’ उनके पुराने कमिटमेंट में से एक है, इसलिए वो इसे पूरा करना चाहते हैं. हमारी फिल्म में कुल 5 गाने हैं और पांचों वो ही गाएंगे.’
अरिजीत की रिटायरमेंट एक दुखद खबर
‘दंगल’ एक्टर आमिर खान ने सिंगर अरिजीत सिंह के बारे में बात करते हुए बताया कि वो एक कमाल के इंसान हैं. एक्टर ने आगे कहा, ‘उन्होंने सभी गाने बहुत ही अच्छे गाए हैं. ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए और हम सब जो उनकी सिंगिंग के फैंस हैं, उन सभी के लिए बहुत दुख की बात है.’ वहीं आमिर खान ने बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के लिए 5 गाने रिकॉर्ड करने के लिए अरिजीत सिंह को धन्यवाद कहा है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




