)
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. एक्टर ने हाल ही में 25 लाख चेक बाउंस के पुराने मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. मगर जेल जाने से पहले राजपाल ने पुलिस को एक बयान दिया था, जो अब सामने आया है. इस बयान में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की. एक्टर ने बयान देते समय अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वो पैसे की भरपाई नहीं कर पाएंगे. वहीं इंडस्ट्री के लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई ऐसा भी दोस्त नहीं है जो मेरी मदद करें.
भावुक हुए राजपाल यादव
राजपाल यादव ने अपने बयान में कहा कि ‘सर क्या करूं? मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं और मेरे सामने और कोई रास्ता नहीं है. हम सभी यहां अकेले हैं कोई किसी का दोस्त नहीं होता. इस मुश्किल दौर से मुझे खुद ही निकलना होगा.’ सरेंडर करते समय राजपाल यादव काफी भावुक और परेशान लग रहे थे. वहीं एक्टर का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके चलते उनके फैंस बॉलीवुड के लोगों को खरी-खोटी सुना रहे हैं.
क्या है विवाद?
आपको बता दें, ये विवाद साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. लेकिन लोन के पैसे से बनाई गई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिससे एक्टर को काफी नुकसान हुआ और कर्ज चुकाने में दिक्कत आने लगीं. एक्टर द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके कारण कानूनी कार्रवाई शुरू हुई.
क्यों करना पड़ा सरेंडर?
साल 2018 में राजपाल यादव और उनकी पत्नी को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत दोषी पाया और दोनों को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई. हालांकि एक्टर ने कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी और कई अपीलों में राहत की मांग की, लेकिन ये मामला सालों तक चलता रहा और बचा हुआ पैसा बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपए हो गया. वहीं एक्टर लोन के कुछ पैसों को चुकाने में कामयाब रहे, जिसमें 2025 में 75 लाख रुपये भी शामिल थे. हालांकि, बार-बार देरी और समय सीमा निकलने के कारण अदालत ने इस मामले को गंभीरता से ना सुलझाते हुए एक्टर के इरादों पर सवाल उठाए. लेकिन बार-बार नरमी से पेश आने के बाद कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दे दिया.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




