‘स्पिरिट’ फिल्म को एक्टर ने रातों रात मारी लात? प्रकाश राज ने किया खुलासा, बोले- ‘बड़े हो जाओ….’

‘स्पिरिट’ फिल्म को एक्टर ने रातों रात मारी लात? प्रकाश राज ने किया खुलासा, बोले- ‘बड़े हो जाओ….’

Prakash Raj Tweet On Spirit: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. पहले इस फिल्म से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आउट हो गई थी और अब ये खबर सामने आ रही है कि एक्टर प्रकाश राज ने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया है. बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी के साथ हुए क्रिएटिव इशू के वजह से एक्टर प्रकाश राज ने ‘स्पिरिट’ फिल्म करने से मना कर दिया है. इस मामले पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

काफी चर्चा में फिल्म ‘स्पिरिट’
फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का इन दिनों काफी बज बना हुआ है. फिल्म किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है. इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी नजर आने वाली है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 7 मार्च 2027 को रिलीज करने की जानकारी है. इसी बीच खबर सामने आई कि एक्टर प्रकाश राज क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया है. लेकिन अब एक्टर ने खुद खुलासा किया और अफवाह को साफ कर दिया.

प्रकाश राज ने किया ट्वीट
एक्टर प्रकाश राज ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा ‘सभी टॉक्सिक फेक न्यूज फैलाने वालों को स्पिरिट फिल्म के बारे में जानकारी. फिल्म में अभी तक मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई है और आप व्हाट्सएप फैक्ट्री वाले कहानियां बना रहे हैं. बड़े हो जाओ और अपनी जिंदगी जियो.’

अहम किरदार में प्रकाश राज 
बता दें कि फिल्म में प्रकाश राज अहम किरदार निभाने वाले थे और लॉन्च वीडियो में उनकी आवाज ने काफी चर्चा बटोरी थी. फिल्म में कंचना और विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में प्रभास एक पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आएंगे और तृप्ति डिमरी ने फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह ली है. इस फिल्म को टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म का पहले लिक 1 जनवरी को रिलीज हुआ था.

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *