)
Lahore 1947 Release Date Announced: सनी देओल और प्रीति जिंटा की मचअवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. ये एक अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने बैनर तले बनाया गया है. ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये पहली बार है कि सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान को एक साथ ला रही है.
ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा- ‘यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते.’ लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद यह सनी देओल की अगली फिल्म है.
2024 में शुरू हुई थी शूटिंग
लाहौर 1947 फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू हुई थी जो साल 2025 अक्टूबर तक चली. हालांकि इससे पहले ये मूवी इसी साल की शुरुआत में यानी कि 26 जनवरी को रिलीज करने की प्लानिंग थी लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने की वजह से फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया. इस फिल्म का ऐलान सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद हुआ था. साल 2023 में आई सनी की ‘गदर’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. गदर 2 75 करोड़ के बजट में बनी थी और कलेक्शन वर्ल्डवाइड 686 करोड़ किया था.
‘अपने काम में अब मजा नहीं आ रहा…’पंकज त्रिपाठी का शॉकिंग फैसला, बोले- ऊब और थकान महसूस होने लगी
23 साल बाद प्रीति संग दिखेंगे सनी
सनी देओल आखिरी बार प्रीति जिंटा के साथ ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ एक स्पाई’ फिल्म में नजर आए थे. ये मूवी 2003 में रिलीज हुई थी.ऐसे में 23 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री दिखाने वाली है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




