)
दिग्गज कलाकार नीना गुप्ता ने फिल्म ‘वध 2’ में अपनी बेहतरीन अभिनय से फैंस को काफी इंप्रेस किया है. वहीं इस फिल्म की दमदार कहानी को लोग बड़े पर्दे पर देखना काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान नीना गुप्ता ने अपने साथ हुए वर्वल हैरेसमेंट और ना पसंद किरदार को जबरदस्ती निभाने के बारे में बात की है, जिसके बारे में सोचकर उन्हें अब पछतावा होता है. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पैसों की जरूरत थी और वो मन पसंद किरदार को नहीं चुन सकती थीं, तब उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जो वो कभी नहीं चाहती थीं कि रिलीज हों.
‘ऐसे-ऐसे रोल किए…’
नीना गुप्ता ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि मुश्किल समय पर उन्होंने फिल्मों में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनके बारे में सोचकर अब उन्हें पछतावा होता है. वहीं उन्होंने ये माना कि वो कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी ऐसी फिल्में रिलीज हों. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने ऐसे-ऐसे काम किए हैं कि मैं घर आकर भगवान के सामने हाथ जोड़ती थी कि वो फिल्में रिलीज ना हो. एक फिल्म में मैं शक्ति कपूर के ग्रुप की मेंबर थी, बस इतना ही मेरा रोल था.’
‘बिना गलती के पड़ीं गालियां’
‘वध 2’ एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार की घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें तब भी गालियां पड़ती थीं, जब उनकी कोई गलती नहीं होती थी. नीना गुप्ता ने कहा, ‘आप सोच भी नहीं सकते, मेरे साथ सेट पर गलत व्यवहार हुआ है. मुझे बिना किसी गलती के मां-बहन की गालियां दी गईं. डायरेक्टर ने ऐसे शब्द इस्तेमाल किए, हालात में फंसी नहीं थी. पैसे चाहिए थे ना, कुछ और मिलता तो ये नहीं करतीं.’ नीना गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कुछ लोगों ने उन्हें डायरेक्शन करने की सलाह दी. लेकिन वो नहीं चाहतीं कि वो इस पर ध्यान दें क्योंकि उनका करियर फिलहाल सही चल रहा है और वो इस पर और काम करना चाहती हैं.
वर्क फ्रंट
नीना गुप्ता ने ‘वध 2’ से पहले अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी. उन्होंने फिल्म गांधी, जाने भी दो यारों, मंडी, घर जमाई, खलनायक, अंत और मेरी बीवी का जवाब में काम किया. वहीं कुछ सालों से वो अपनी फिल्मों के सेलेक्शन में काफी ध्यान दे रही हैं, जिसका सीधा-सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है. नीना गुप्ता ने नए समय के मुताबिक, वीरे दी वेडिंग, मुल्क, बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, संदीप और पिंकी फरार, 83, अलविदा, उनचाई, शिव शास्त्री बाल्बोआ, मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे, मेट्रो इन डिनो और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं उन्होंने टीवी और ओटीटी पर भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धूम मचा दी, जिसमें उन्होंने खानदान, गुल गुलशन गुलफाम, चाणक्य, जुनून, सांस, सोन,जस्सी जैसी कोई नहीं, मेड इन हेवन, पंचायत, मसाबा मसाबा और चार्ली चोपड़ा जैसे शो में काम किया.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




