1 घंटा 41 मिनट की वो मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसका फैंस 5 साल से कर रहे इंतजार, इस तारीख को OTT पर मचाएगी तहलका

1 घंटा 41 मिनट की वो मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसका फैंस 5 साल से कर रहे इंतजार, इस तारीख को OTT पर मचाएगी तहलका

The Bluff OTT Release: प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर एक्शन-एडवेंचर जोन में वापसी करने जा रही हैं. उनकी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ब्लफ’ एक स्वैशबकलिंग थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ कार्ल अर्बन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म सर्वाइवल, बदला, मां-बेटी के रिश्ते और धोखे जैसे इमोशनल पहलुओं को दिखाती है. मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि ‘द ब्लफ’ फरवरी 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म का बैकग्राउंड 19वीं सदी के कैरेबियन इलाके में सेट किया गया है.

फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी खतरनाक जिंदगी पीछे छोड़ दी है. ‘द ब्लफ’ का सेटअप एक रफ और खतरनाक दुनिया दिखाता है, जहां हर कदम पर जान का खतरा है. इस फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशन्स और मां की ममता भी अहम रोल निभाती है. फिल्म की कहानी ये सवाल उठाती है कि क्या कोई इंसान सच में अपने अतीत से बच सकता है या हालात उसे वापस उसी रास्ते पर ले आते हैं, जहां से वह भागना चाहता था. फैंस 5 साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे.

इस दिन ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘द ब्लफ’

‘द ब्लफ’ की ओटीटी स्ट्रीमिंग डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं. ये फिल्म 25 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. हाल ही में प्राइम वीडियो ने इसका ट्रेलर भी शेयर किया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, बदले की आग और मां के इमोशनल संघर्ष की झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर शेयर करते हुए प्लेटफॉर्म ने लिखा, ‘ये कहानी खून से सनी रेत पर खत्म होगी. ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी को आ रही है’. ट्रेलर ने फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

digital products downlaod

टीवी का सुपरहिट शो, क्या बॉक्स ऑफिस पर हो जाएगा फ्लॉप? फिल्म बनाने में खर्च हुए 8-10 करोड़, लेकिन पहले दिन कमाई हुई बस इतनी सी

समुद्री लुटेरों की दमदार कहानी

फिल्म की कहानी एर्सेल बोडन नाम की एक एक्स-पाइरेट पर आधारित है, जिसका किरदार प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं. एर्सेल अपनी हिंसक जिंदगी छोड़कर अपनी छोटी बेटी के साथ शांत जीवन जीना चाहती है. लेकिन उसकी ये शांति ज्यादा दिन नहीं टिकती. तभी उसकी जिंदगी में कॉनर की एंट्री होती है, जो उसका पुराना कप्तान रह चुका है और अब बदले की आग में जल रहा है. जैसे-जैसे खतरा बढ़ता है, एर्सेल को मजबूरी में अपने पुराने रूप का सामना करना पड़ता है. फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल भी नजर आएंगे.

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली इंडियन फिल्म 

वे फिल्म के खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट में इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन और कई कलाकार शामिल हैं. ह‘द ब्लफ’ को जो रूसो और एंथनी रूसो समेत कई बड़े प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाया है. प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं. इसके अलावा प्रियंका की आने वाली बड़ी फिल्मों में एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ भी शामिल है. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में होंगे. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *