2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म… जिसने 2025 में तोड़ दिए थे कमाई के सारे रिकॉर्ड, वेलेंटाइन वीक पर फिर रोएंगे लोग, इस दिन होगी री-रिलीज

2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म… जिसने 2025 में तोड़ दिए थे कमाई के सारे रिकॉर्ड, वेलेंटाइन वीक पर फिर रोएंगे लोग, इस दिन होगी री-रिलीज

साल 2025 में फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक ऐसी रोमांटिक फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारा जो, उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. इस फिल्म में उन्होंने दो ऐसे न्यू कमर्स को कास्ट किया, जिनकी केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी और दर्शक खुद को इस रोमांटिक फिल्म को देखने से रोक नहीं पाए. इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी इतनी चरम पर थी कि लोगों ने इसे एक बार नहीं बल्कि कई बार थिएटर में री-वॉच किया. आज हम अहान पांड़े और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैय्यारा’ की बात कर रहे हैं, जो कि सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है. 

इस दिन होगी री-रिलीज
साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देने वाली फिल्म ‘सैय्यारा’ वेलेंटाइन वीक पर फिर से लोगों के दिल धड़काने के लिए तैयार है. अब फैंस के पास एक और मौका है कि वो अपने प्यार का इजहार इस फिल्म के बहाने कर सकें. 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘सैय्यारा’ थिएटर में 7 फरवरी, 2026 को री-रिलीज होने वाली है. 
इस फिल्म को सिनेमाघरों में 7 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक दिखाया जाएगा, जो कि ऑफिशियली वेलेंटाइन वीक यानी प्यार करने वाले लोगों का हफ्ता है. 

इन शहरों में होगी री-रिलीज
खबरों के मुताबिक इस रोमांटिक फिल्म को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और समेत कई शहरों में री-रिलीज किया जाएगा, जिससे फैंस फिर से अपने लव वंस के साथ इसका बड़ी स्क्रीन पर लुफ्त उठा सकें. ‘सैय्यारा’ के रिलीज होते ही ये दोनों स्टार्स रातोंरात यंग जनरेशन के बीच न्यू सेंसशन बन गए थे. वहीं अनीत पड्डा को लोगों ने नेशनल क्रेश अनाउंस कर दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

फिल्म ‘सैय्यारा’ बॉक्स ऑफिस 
फिल्म ‘सैय्यारा’ के रिलीज के बाद से ही अहान पांड़े और अनीत पड्डा के रिश्ते को लेकर लोग सवाल उठाते रहते हैं. लेकिन दोनों स्टार्स इन सवालों को नजरअंदाज कर एक दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए दिखाई देते हैं. आपको बता दें,अहान पांड़े एक्ट्रेस अनन्या पांड़े के भाई और चंकी पांड़े के भतीजे हैं. अहान ने मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है. वहीं अनीत पड्डा की भी ये डेब्यू फिल्म है. 45 करोड़ रुपए के बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 580 करोड़ रुपए तक की कमाई की और साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बनकर उभरी. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *