3 सीजन और 29 एपिसोड से OTT पर गर्दा उड़ाने के बाद अब बड़े पर्दे पर भौकाल काटेगी ‘मिर्जापुर’, बस करना होगा इतना इंतजार

3 सीजन और 29 एपिसोड से OTT पर गर्दा उड़ाने के बाद अब बड़े पर्दे पर भौकाल काटेगी ‘मिर्जापुर’, बस करना होगा इतना इंतजार

Mirzapur The Movie Release Date: अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर भारत की सबसे लोकप्रिय OTT फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) के जरिए दर्शकों को इस दुनिया की एक अनकही कहानी देखने को मिलेगी. इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. निर्देशन की कमान गुरमीत सिंह ने संभाली है, जिन्होंने इस कहानी को बड़े पर्दे के हिसाब से तैयार किया है.

कई सालों से OTT पर धमाल मचाने वाली ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है. मेकर्स ने फिल्म की थिएटर रिलीज़ डेट 4 सितंबर 2026 अनाउंस कर दी है. इस बार कहानी को और बड़े स्केल पर दिखाया जाएगा, जिसमें वही कच्ची हिंसा, सत्ता की लड़ाई और इमोशनल टकराव देखने को मिलेगा. दर्शकों को वही मिर्जापुर वाली फील मिलेगी, लेकिन सिनेमाई अंदाज और बड़े एक्सपीरियंस के साथ. फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के सबसे फेमस किरदार एक बार फिर लौट रहे हैं. पंकज त्रिपाठी कालेन भैया के रोल में नजर आएंगे, अली फज़ल गुड्डू पंडित बनकर वापसी करेंगे.

एक बार फिर नजर आएंगे वही जाने पहचाने चेहरे 

वहीं, दिव्येंदु की भी वापसी हो रही है, जो मुन्ना भैया के किरदार में फैंस के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक रहे हैं. मुन्ना भैया की वापसी ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. हाल ही में अली फजल ने सोशल मीडिया पर फिल्म के आखिरी शूट शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी दी. उन्होंने सेट से कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर कीं और गुड्डू भैया के सफर को याद किया. अपने कैप्शन में अली ने लिखा, ‘ये सिलसिला लंबा है. ये बस कुछ प्यार और कुछ नफरत का सफर है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपना आखिरी शेड्यूल पूरा कर लिया है’.

digital products downlaod

‘30 सालों में कभी धर्म की…’ नहीं खत्म हुआ एआर रहमान के बयान पर विवाद, अब सुभाष घई ने दो टूक कही ये बात

अली फजल के पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. अली फजल ने अपनी पोस्ट में पूरी टीम की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने डायरेक्टर गुरमीत सिंह को ‘डायरेक्टर साब’ कहकर शुक्रिया कहा और राइटर पुनीत कृष्णा की भी सराहना की. अली ने सिनेमैटोग्राफर कपिल शर्मा कपूर उर्फ बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने बिना समझौता किए इस फिल्म को शूट किया. अली के मुताबिक, कैमरा ऑन होते ही पूरी टीम ने अपना बेस्ट दिया. फिल्म की कास्ट इस बार भी काफी दमदार है, जिसमें कई नए चेहर नजर आने वाले हैं.

8 महीने बाद सिनेमाघरों में काटेगी भौकाल 

जिनमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुषांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान और कई कलाकार शामिल हैं. अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ये फिल्म इसी साल 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें, ये सीरीज की शुरुआक 2018 में प्राइम वीडियो पर हुआ था, जिसके बाद अब तक इस सीरीज के 3 सीजन और 29 एसिपोड आ चुके हैं, जिनको लोगों का खूब प्यार मिला और अब फिल्म का इंतजार है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *