‘खुशी के मौके पर जहर घोलना ठीक नहीं…’ जुड़वां बच्चों के दादा बने चिरंजीवी, लेकिन पुराने बयान पर मच रहा बवाल, बचाव में उतरी छोटी बहू

‘खुशी के मौके पर जहर घोलना ठीक नहीं…’ जुड़वां बच्चों के दादा बने चिरंजीवी, लेकिन पुराने बयान पर मच रहा बवाल, बचाव में उतरी छोटी बहू

Lavanya Tripathi Defends Chiranjeevi: हाल ही साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी एक पत्रकार को सोशल मीडिया पर करारा जवाब देखकर सुर्खियों में छा गईं. पत्रकार ने उनके ससुर और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार चिरंजीवी के पुराने बयान को लेकर आलोचना की थी. राम चरण के जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद उनका एक पुराना बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर बहस शुरू हो गई. लावण्या ने इस मुद्दे पर चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी बात रखी और अपने चाचा ससुर का बचाव किया.

उन्होंने पत्रकार के बयान को इनसेंसिटिव बताया. लावण्या ने अपने एक्स अकाउंट पर पत्रकार के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि वे आमतौर पर ऐसे ट्वीट्स को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन इस बार उन्हें बुरा लगा. उन्होंने कहा कि किसी के घर में खुशी के मौके पर जहर घोलना ठीक नहीं. ये बेहद खराब सोच है. लावण्या ने अपने ससुर की तारीफ करते हुए साफ कहा कि जिस तरह से चिरंजीवी अपने परिवार की महिलाओं, खासकर अपनी पोतियों के साथ व्यवहार करते हैं, वो काबिले-तारीफ है और बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं.

चाचा ससुर के बचाव में उतरीं बहू  

ये विवाद चिरंजीवी के एक पुराने बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘लेडीज हॉस्टल का वार्डन’ कहा था. दरअसल, वे पहले से ही 4 पोतियों के दादा हैं और इसी को लेकर उन्होंने ये बात कही थी. अब जब राम चरण के घर जुड़वां बच्चे हुए, तो उस पुराने बयान को कुछ लोगों ने गलत तरीके से पेश किया और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना होने लगी. इस बीच 1 फरवरी को राम चरण और उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें उपासना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं और राम चरण मुस्कुराते दिखे.

digital products downlaod

4 मिनट 12 सेकंड का वो रोमांटिक गाना, जिसके बोल आज भी छू जाते हैं दिल, ताजा हो जाती हैं पुरानी यादें, 59 साल बाद भी देता है सुकून

जुड़वां बच्चों के माता-पिता बना कपल 

फोटो में उनके पेट डॉग्स भी नजर आए थे, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया. इस पोस्ट के जरिए कपल ने अपने फैंस के साथ खुशी साझा की. पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने कहा कि दो बेटियों और एक बेटे का माता-पिता बनना उनके लिए गर्व और कृतज्ञता की बात है. राम चरण ने ये भी लिखा कि उनके जीवन की महिलाएं उनकी सबसे बड़ी ताकत रही हैं और वे परिवार, फैंस और शुभचिंतकों के समर्थन के लिए दिल से आभारी हैं.

शादी को हो चुके हैं 13 साल 

बता दें, राम चरण और उपासना की शादी को 13 साल हो चुके हैं. दोनों ने जून 2012 में जिंदगी भर के एक दूसरे का हाथ थामा था. दिसंबर 2011 में दोनों की सगाई हुई थी. शादी के 11 साल बाद जून 2023 में उन्होंने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था. उपासना की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें दिवाली 2025 के दौरान शुरू हुई थीं, जिसे बाद में परिवार ने कन्फर्म किया. अब जुड़वां बच्चों के आने से पूरा परिवार खुशी के माहौल में है. साथ ही उनके फैंस के बीच भी खुशियों का माहौल बना हुआ है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *