)
लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पुकार’ ने रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने खास अंदाज में फिल्म के पुराने पन्नों को फिर से ताजा किया.एक्टर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें इस फिल्म का ‘सुनता है मेरा खुदा’ काफी पसंद है. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गाने का क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म पुकार के 26 साल पूरे. फिल्म का मेरा मनपसंद गाना पुकार, जिसको मैं बार-बार सुनता हूं.”
अनिल कपूर के दिल के करीब है फिल्म ‘पुकार’
गाने की बात करें तो इसे उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति और स्वर्णलता ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी-जावेद अख्तर ने लिखे हैं और एआर रहमान ने इसका संगीत तैयार किया है. फिल्म ‘पुकार’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था. फिल्म में अनिल के साथ माधुरी दीक्षित और नम्रता शिरोडकर मुख्य भूमिकाओं में थे. मेजर जयदेव की कहानी पर यह फिल्म है, जो देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ईर्ष्या के कारण उनकी प्रेम कहानी में मोड़ आता है और उनकी जान पर बन आती है, जिसके बाद वे अपने देश के सम्मान के लिए लड़ते हैं.
सनी देओल ने कर दी थी रिजेक्ट
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म पुकार का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. फिल्म को अनिल के भाई बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था. हालांकि रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि फिल्म के लिए बोनी और राजकुमार संतोषी की पहली च्वाइस अनिल नहीं थे. दरअसल मेकर्स चाहते थे कि फिल्म में मेजर जयदेव राजवंश का रोल सनी देओल निभाएं. उस दौर में सनी देओल बड़े स्टार थे और उनकी हर फिल्म बंपर कमाई करती थी. हालांकि सनी देओल ने फिल्म को ठुकरा दिया था.
फिल्म ने जीते 2 नेशनल अवॉर्ड
इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार सहित दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले. फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था. अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आएंगे. हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज सत्ता, खून के रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती एक हाई-वोल्टेज कॉर्पोरेट ड्रामा है. ऐसा पहली बार है कि अनिल कपूर और विजय वर्मा स्क्रीन पर साथ में नजर आएंगे.
सीरीज में अनिल और विजय के अलावा, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, ध्रुव सहगल, नंदिश संधू, टीना देसाई, रायमा सेन समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




