)
Sobhita Dhulipala: फेमस एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘चीकाटिलो’ के प्रमोशन के दौरान खुलकर अपनी जिंदगी के कुछ मजेदार किस्सों पर बात की. खुलासा करते हुए हसीना ने बताया कि शादी के बाद अब तक उन्होंने कभी खुद खाना नहीं बनाया. हर दिन एक्ट्रेस खाने को ऑर्डर करती है और ये उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है. इस बात को सुनने के बाद हर कोई सरप्राइज रह गया.
अलग-अलग खाने का स्वाद चखना काफी पसंद
एक्ट्रेस शोभिता ने बताया कि उन्हें अलग-अलग खाने का स्वाद चखना काफी ज्यादा पसंद है. वह रोजाना नए-नए रेस्टोरेंट्स और डिशेज ट्राई करती हैं. खाना बनाना कभी भी एक्ट्रेस के लिए प्राथमिकता नहीं रहा और इसी वजह से उन्होंने हर खाने के टेस्ट को एक तरह का फूड एडवेंचर बना लिया है. अब उनके लिए ये सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं बल्कि एक मजेदार और नई चीजें ट्राई करने का तरीका है.
वहीं एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वे अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों से रेस्टोरेंट्स और खास डिशेज के बारे में सलाह भी लेती हैं. इससे उन्हें पता चलता है कि कहां का खाना सबसे अच्छा है. फिर चाहे उन्हें घर पर खाने के लिए ऑर्डर करना हो या बाहर खाने के लिए कहीं जाना हो. आपको जानकर हैरानी होगी कि हैदराबाद उनके लिए अब फूड मैप की तरह बन गया है. एक्ट्रेस अक्सर हैदराबाद के लोकर फेवरेट्स जैसे पुनुगुलु, समोसा, मिरपकाई बाज्जी और टिफिन्स जैसे सुझाव मांगती है.
फिल्म चीकाटिलो
बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म चीकाटिलो एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में मजबूत और डिटरमाइंड महिला की कहानी को बखूबी तरह से पेश किया गया है. ये महिला एक सीरियल रेपिस्ट की डरावनी सच्चाई को सामने लाती है. इस फिल्म को डायरेक्ट शरण कोप्पिसेटी ने किया है. फिल्म में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ विश्वदेव रचकोंडा और चैतन्य विसाल नजर आए हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




