‘इंफ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स ने बर्बाद कर दी इंडस्ट्री…’करण पटेल और प्रिंस नरूला ने निकाली The 50 में भड़ास

‘इंफ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स ने बर्बाद कर दी इंडस्ट्री…’करण पटेल और प्रिंस नरूला ने निकाली The 50 में भड़ास

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ में 50 कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने आए हैं. जिसमें करण पटेल (Karan Patel) के अलावा प्रिंस नरूला (Price Narula) भी हैं. हाल ही में इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में प्रिंस और करण ने इंफ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स को लेकर ऐसी बात कह दी कि उन्हें मिर्ची लग सकती है. इन दोनों सितारों ने कहा कि इन लोगों ने इंडस्ट्री के डैमेज किया है.

तबसे इंडस्ट्री खत्म हो गई 

लेटेस्ट एपिसोड में प्रिंस, रिद्धी और करण एक दूसरे से बात कर रहे थे. तभी प्रिंस ने बातचीत शुरू करते हुए कहा- ‘जबसे इंडस्ट्री में यूट्यूबर्स को लाया गया है ना तबसे इंडस्ट्री खत्म हो गई है. इन्होंने अपनी इंडस्ट्री की वैल्यू खत्म कर दी है. इन लोगों ने लोगों की अहमियत घटा दी है. तभी करण ने कहा कि गधे घोड़ों की रेस में दौड़ा दिया है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

12 सेकेंड से ऊपर एक्टिंग नहीं कर सकते

इसी दौरान प्रिंस ने इंफ्यूएंसर्स पर तंज कसते हुए कहा- ‘फिल्म वाले बोल दिए इनके साथ जाके रील बनाओ. इनकी हाइप बढ़ जाएगी, सिंगर्स को बोल दिया इनके साथ जाके रील बनाओ..तुम्हारा गाना चलेगा..इनकी वैल्यू बढ़ा दी है.वैल्यू भी ऐसी बढ़ा दी कि पता नहीं ये क्या हैं. 12 सेकेंड से ऊपर ये लोग एक्टिंग नहीं कर सकते. कैमरे के आगे लेके आओ. ये बोल नहीं पाते कुछ.’

नहीं है इथिक्स

तभी रिद्धी ने कहा कि ‘एक ही चीज है जो नहीं होती है इनमें..इथिक्स. वो लोग बस हाईप होते हैं. लेकिन,एक्टर्स को मेहनत करनी पड़ती है.’ इसी दौरान करण ने कहा कि ‘जब हम लोगों ने शुरुआत की थी तो हम लोगों के पास फेमस होने के बहुत सारे ऑप्शंस नहीं थे.लेकिन, इन दोनों के लिए ईजी था. उस वक्त फोन भी नहीं थी के वीडियो बनाओ और अपलोड करो.’ आपको बता दें. ‘द 50’ शो में अलग-अलग जगहों के 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है. इस शो की प्राइज मनी 50 लाख रुपये है. ये शो जियो हॉट स्टार और कलर्स पर टेलीकास्ट होता है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *