‘दो मुल्कों के गैंगस्टर भी पीछे पड़े हैं…’ कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई पर कसा ऐसा तंज, सुनते ही ठहाकों से गूंज उठा हॉल

‘दो मुल्कों के गैंगस्टर भी पीछे पड़े हैं…’ कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई पर कसा ऐसा तंज, सुनते ही ठहाकों से गूंज उठा हॉल

Kapil Sharma On Lawrence Bishnoi: मंगलवार को मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) के ‘What’s Next’ इवेंट में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी फुर्तीली हाजिरजवाबी और कॉमेडी अंदाज में तंज से लोगों को हैरान कर दिया और साथ ही माहौल को मजेदार बना दिया. इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा भी मजाक किया, जिसे कई लोगों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़कर देख रहे हैं, जिसका एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो और कपिल के जवाब को काफी पसंद भी किया जा रहा है.

इस वीडियो पर अब तक ढेरों व्यूज के साथ काफी सारे लाइक और कमेंट्स भी आ चुके हैं. कपिल की बात सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आ रहे हैं. दअसल, इस इवेंट के दौरान नेटफ्लिक्स इंडिया की CEO मोनिका शेरगिल मंच पर आईं और कपिल शर्मा के साथ बातचीत की. उन्होंने कपिल की तारीफ करते हुए कहा कि नेटफ्लिक्स काफी समय से उनके साथ काम करना चाहता था. इसी दौरान मोनिका ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से आप पर है कपिल’.

कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई पर कसा ऐसा तंज

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, ‘उम्मीद है 11 मुल्कों की पुलिस की नजर आप पर न हो’. उनकी बात को सुनने के बाद पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. मोनिका की बात का जवाब देते हुए कपिल ने तुरंत मजाकिया लहजे में कहा, ‘एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल’. ये सुनकर लोग और जोर से हंसने लगे. हालांकि, कपिल को तुरंत एहसास हुआ कि बात थोड़ा सेंसिटिव हो सकता है. उन्होंने हंसते हुए मीडिया से कहा कि इस लाइन को काट देना. लेकिन तभी उन्हें याद आया कि ये इवेंट लाइव स्ट्रीम हो रहा है.

digital products downlaod

2 घंटे 9 मिनट की ‘मर्दानी 3’, 5 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ से लड़ रही जंग, 40.25 करोड़ से चल रही पीछे, बजट का आधा भी नहीं वसूला

2025 में कैप्स कैफे पर हुई थी फायरिंग

दरअसल, हाल के महीनों में कपिल शर्मा का नाम एक गंभीर घटना के चलते सुर्खियों में रहा है. जुलाई 2025 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे शहर में कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए कैफे पर फायरिंग हुई थी. ये कैफे ‘Kaps Caffe’ नाम से हाल ही में सॉफ्ट ओपनिंग के साथ शुरू हुआ था और अपने खूबसूरत पिंक-व्हाइट इंटीरियर के लिए चर्चा में था. फायरिंग की इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कैफे को नुकसान जरूर पहुंचा. बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने ली थी जिम्मेदारी

उसने एक पोस्ट में कपिल शर्मा को धमकी देते हुए लिखा कि फोन कॉल का जवाब न मिलने पर ये कार्रवाई की गई और आगे भी चेतावनी दी. इस पोस्ट के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया. घटना के बाद कपिल शर्मा ने भी एक ऑफिशियल बयान जारी किया. उन्होंने सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक, पुलिस और बाकी अधिकारियों का धन्यवाद किया, जो कैफे पर पहुंचकर समर्थन जताने आए. कपिल ने कहा, ‘हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं और जो प्यार और सहयोग हमें मिला है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं’.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *