)
Kangana Ranaut Epstein Files: हाल ही में सामने आई ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी इन दस्तावेजों में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े हजारों पन्ने शामिल हैं, जिनमें ईमेल, फ्लाइट रिकॉर्ड, हाथ से लिखे नोट्स और कई विवादित जानकारियां शामिल हैं. इन फाइल्स के सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. कंगना ने कहा कि इन रिपोर्ट्स को पढ़कर वे अंदर तक हिल गई और उन्हें ये बेहद परेशान करने वाला लगा.
हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने ये भी साफ किया है कि फाइल्स में मौजूद कुछ दावे गलत और सनसनीखेज हो सकते हैं. इसके बावजूद इन खुलासों ने लोगों के बीच गंभीर बहस छेड़ दी है. कंगना उन फेमस हस्तियों में से हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने 3 फरवरी को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने इमोशंस जाहिर किए. कंगना ने लिखा, ‘‘एपस्टीन फाइल्स’ को देखना और पढ़ना बहुत डरावना एक्सपीरियंस रहा’. कंगना ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘अपराध हर जगह होते हैं, लेकिन ये किसी शैतानी सोच से कम नहीं है’.
‘एपस्टीन फाइल्स’ पढ़कर कांप उठीं कंगना रनौत
उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि जिन मशहूर हस्तियों को लोग आदर्श मानते थे, वे ऐसे जघन्य अपराधों का हिस्सा कैसे बन सकते हैं. उनके शब्दों में ये सोच ही डरावनी है. उन्होंने आगे लिखा, ‘ये सभी रॉकस्टार, सिंगर, फिल्मी सितारे, नेता, मॉडल और फिल्म डायरेक्टर, जिनके बारे में हम बचपन से पढ़ते आए हैं, कैसे मासूम बच्चियों और बहुत छोटे बच्चों को नुकसान पहुंचाने और मारने पर राजी हो गए’. कंगना का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग उनकी बातों से सहमत दिखे और कई ने इस मामले को शर्मनाक बताया.
वायरल हो रहा कंगना रनौत का रिएक्शन
कंगना ने इस खुलासे के असर पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘ये सब मुझे अंदर से दुखी करता है और भविष्य को लेकर निराश कर देता है. इंसानियत की असली सच्चाई को लेकर मन में डर पैदा होता है’. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए लिखा कि भारत की सभ्यता और सनातन मूल्य ही दुनिया को सही रास्ता दिखा सकते हैं. उनके मुताबिक शरीर से परे जो शाश्वत है, वही आज की जरूरत है. कंगना ने पौराणिक कथाओं का उदाहरण देते हुए लिखा, ‘देवता और असुर की कहानियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं’.
कंगना रनौत की आखिरी फिल्म
उन्होंने आगे कहा, ‘राक्षसी ताकतें हावी होती हैं और फिर अच्छाई का उदय होता है. सवाल ये है कि आप किस तरफ खड़े हैं’. अगर कंगना रनौत के काम की बात करें तो उनको आखिरी बार ‘इमरजेंसी’ फिल्म में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस मल्टीस्टार फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था, कहानी लिखी थी और प्रोड्यूस भी किया था. हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





