अब विलेन बनेंगे अक्षय कुमार? ‘गोलमाल 5’ में हुई एक्टर की एंट्री, अजय देवगन से भिड़ेंगे सुपरस्टार

अब विलेन बनेंगे अक्षय कुमार? ‘गोलमाल 5’ में हुई एक्टर की एंट्री, अजय देवगन से भिड़ेंगे सुपरस्टार

Akshay Kumar Next Film: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने साल 2025 में जमकर धमाल मचाया था. अब साल 2026 में भी एक्टर की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में एक्टर की ‘वेलकम टू जंगल’ भी शामिल है. इस फिल्म का अक्षय कुमार के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अक्षय के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे.

गोलमाल 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री!
हाल ही में वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ अपनी पिछले भागों से ज्यादा बड़ी, बोल्ड और शानदार होने वाली है. अब तक इसकी फिल्में सिचुएशन कॉमेडी और किरदारों के आपसी तालमेल पर आधारित रही हैं, लेकिन इस बार फिल्म में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इसमें फैंटेसी एलिमेंट्स जोड़ने जा रहे है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे. अक्षय का इस फिल्म से जुड़ना सीरीज के लिए एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. अजय देवगन और अक्षय फिल्म में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देने वाले है.

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म पर हाई अलर्ट, ‘गोलमाल 5’ के सेट पर होगी कड़ी सिक्योरिटी, तैनात होंगे 60 सुरक्षाकर्मी! 

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

फिल्म में कई सितारे आएंगे नजर
‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन एक बार फिर अपनी टोली के लीडर बनकर लौट रहे हैं. उनके साथ इस फिल्म में उनके कई पुराने साथी अपनी मस्ती का तहलका लगाते नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े दिलचस्प रोल में नजर आएंगे. वहीं सपोर्टिंग कास्ट में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर की सिग्नेचर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. कहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरमन जोशी भी इस फिल्म में वापसी कर सकते है और करीना कपूर खान की कास्टिंग को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इस फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत तक मुंबई में शुरू होगी और 2027 की शुरुआत में थिएटर में रिलीज होगी.

अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में
वहीं अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में एक-साथ अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. दोनों की जोड़ी को फैंस एक साथ काफी पसंद करते है. अक्षय और अजय ने साथ में सुहाग, खाकी, इंसान, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में काम किया है. अब दोनों की जोड़ी को फैंस फिल्म ‘गोलमाल 5’ में देख पाएंगे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *