)
Dhurandhar Rahul Gandhi: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 30 जनवरी को ‘नेटफ्लिक्स’ पर ट्रेंड कर रही हैं. लेकिन इस बार फिल्म रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना या फिर संजय दत्त के वजह से नहीं बल्कि क्रेडिट्स में नजर आने वाला एक नाम है. फिल्म देखते वक्त दर्शकों की नजर ‘एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: राहुल गांधी’ के नाम पर पड़ी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस नाम को देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम का बज तब भी बना था जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था. लेकिन जहां पहले यह AI समझा जा रहा था, अब साफ हो गया है कि मैटर बिल्कुल सही है. लेकिन असल में यह राहुल गांधी वो वाले नहीं, जो आ समझ रहे हैं. चलिए जानते है हैं कि पूरा मामला क्या है.
कांग्रेस सपोर्टर काफी खुश
OMG RahulGandhi was behind Dhurandhar, I am feeling proud as a Congress supporter.
Thank you जननायकराहुलगांधी
Hit like if you love Rahul ji twitter.com/yrDn1f4y4Yप्रखर (wokiepedia) January 31, 2026
‘धुरंधर’ में राहुल गांधी?
Rahul Gandhi in Dhurandhar twitter.com/XvXnO95TiP
—Question Everything (QueEverything99) December 10, 2025
एक बार फिल्म के 17:01 मिनट पर देखें…
Watched Dhurandhar on Netflix after all those reels.
Quality? NOT GREAT. But finished it.
At 17:01, saw the credit -Executive Producer: Rahul Gandhi. Ek Din Aayegi Aisi Sarkar Jise Desh ki Fikar Hogi
And ofc Aditya Dhar knew -just Rahul Gandhi’s name, and BOOM! Everyone’s TALK twitter.com/drzIXZkozQ—Neeraj SHarma (Highyieldnsh) January 31, 2026
क्या है इसका पूरा सच?
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इसकी वजह एक तस्वीर है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धुरंधर फिल्म अभी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसके बाद एक तस्वीर सामने आई. फिल्म धुरंधर के क्रेडिट्स में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का नाम देखने के बाद हर कोई हैरान है. इन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समझा जा रहा है, लेकिन ये सच नहीं हैं. क्रेडिट्स में नाम वाले राहुल गांधी एक सीनियर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे हैं.
फिल्म प्रोड्यूसर राहुल गांधी ने लकी भास्कर, वेदा, फर्जी, रॉकेट बॉयज, द फैमिली मैन, रुस्तम जैसी कई हिट फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर या प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है. एक कोइंसिडेंस है कि उनका नाम राजनीति वाले राहुल गांधी से मिलता है, लेकिन राजनीति वाले राहुल गांधी का फिल्म से कोई लेना देना नहीं है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




