अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर पलाश सेन का खुलास, बताई सिगिंग छोड़ने की वजह, बोले- ‘मैं भी इसी दौर से गुजरा हूं’

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर पलाश सेन का खुलास, बताई सिगिंग छोड़ने की वजह, बोले- ‘मैं भी इसी दौर से गुजरा हूं’

बॉलीवुड सिंगर पलाश सेन ने अपनी डेब्यू फिल्म के 24 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें बताया कि 24 साल पहले, 2 फरवरी 2002 को उनकी पहली फिल्म ‘फिलहाल’ रिलीज हुई थी. ये फिल्म मेघना गुलजार की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी, जिसमें तब्बू, सुष्मिता सेन और संजय सूरी मुख्य भूमिकाओं में थे. पलाश ने फिल्म में अभिनय किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

फिल्म को लेकर हुए थे ट्रोल
पलाश ने पोस्ट में लिखा, ‘फिल्म फ्लॉप होने के बाद क्रिटिक्स ने एक्टिंग की आलोचना की और फिल्मी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. एक खास मॉडल और एक्ट्रेस ने उन्हें लेक्चर दिया कि उन्हें फिल्मों में एक्टिंग नहीं करनी चाहिए.’ उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही एक्टिंग में ज्यादा रुचि नहीं थी. उन्होंने यह फिल्म मुख्य रूप से इसलिए की क्योंकि वह गुलजार साहब का लिखा एक गाना गाना चाहते थे और लीजेंडरी संगीतकार अनु मलिक से कंपोज करवाना उनका सपना था. बस यही वजह थी.

पलाश भी चले थे अरिजीत सिंह के रास्ते पर 
पलाश ने अपने इस पोस्ट में सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपने भाईचारे को लेकर खुलासा करते हुए कहा वो  समझते हैं कि उनका ‘भाई’ अरिजीत सिंह अब फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है. उन्होंने खुद भी ऐसा ही रास्ता चुना था और अब अरिजीत उसी राह पर चल रहे हैं. पलाश ने पोस्ट में बताया कि पता नहीं क्यों ऐसा समझा गया कि उनका एक्टिंग करना सही नहीं है. वह सिर्फ लुत्फ उठाने और पूरी मेहनत से काम करने गए थे. फिल्म में सुष्मिता, तब्बू और संजय के साथ काम करना और मेघना गुलजार निर्देशित होना उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभव रहे. आज भी उनके पास सिर्फ खूबसूरत यादें हैं और वह इस अनुभव पर गर्व महसूस करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

कभी कोई अवॉर्ड नहीं दिया
सिंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस साल उन्हें कई बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड (फिल्मफेयर सहित) के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन वह किसी में भी जीत हासिल नहीं कर सके. उनकी बैंड ईयूफोरिया ने भी कभी बड़े अवॉर्ड नहीं जीते, लेकिन देश के लोगों का प्यार किसी अवॉर्ड से कहीं ज्यादा मूल्यवान है. पलाश सेन ने अपनी राय देते हुए बताया कि पलाश ने भी इंडस्ट्री के लोगों की वजह से सिंगिंग से रिटायरमेंट ली है. हालांकि अरिजीत सिंह ने अभी तक इस बात पर चुप्पी बनाई हुई है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *